Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम आये प्रतिभागियों का हुआ सम्मान

दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम आये प्रतिभागियों का हुआ सम्मान

2016-09-24-10-sspjsफिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। श्री बलवन्त सिंह इंटर काॅलेज जतालपुर में उप्र दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान विजेता कु. साक्षी गुर्जर एवं जिला स्तर पर प्रथम स्थान विजेता सपना गुर्जर का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जेपी सविता प्रधानाचार्य छोटेलाल इंटर काॅलेज ने की। मुख्य अतिथि गोपीनाथ इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य अजय कुमार सिंह रहे। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा बीएल वर्मा एवं पूर्व ब्लाॅक प्रमुख शिशुपाल सिंह गुर्जर ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्य अशोक कुमार सिंह व प्रबंधक प्रेम प्रकाश पाल एडवोकेट ने आगुन्तकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन जानकी प्रसाद बघेल ने किया। कार्यक्रम में दिनेश चंद्र शर्मा, प्रभाकर तिवारी, कमलेश शर्मा, ऊषा शर्मा ने विचार व्यक्त किये। उत्साहवर्धन करते हुये कृष्णकांत भारद्धाज तिलक इंटर काॅलेज ने छात्राओं की प्रशंसा की।