Saturday, May 4, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » आज लेगीे शहर की महापौर 70 पार्षदों के साथ शपथ

आज लेगीे शहर की महापौर 70 पार्षदों के साथ शपथ

⇒बाहर से भी आ सकते है कई नये मेहमान
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। शहर की मेयर नूतन राठौर के साथ शहर के 70 पार्षद मंगलवार की दोपहर दो बजे शहर के गांधी पार्क मैदान में शपथ लेगें। जिसके लिए नगर निगम के साथ जिला प्रशासन द्वारा पूरी तैयारी की गयी।
नगर आयुक्त जितेन्द्र कुमार ने बताया कि मंगलवार की दोपहर दो बजे शहर की निर्वाचित मेयर बहन नूतन राठौर अपने 70 वार्डो के पार्षद सहित गांधी पार्क मैदान में शपथ लेगें। जिनके बैठने कार्यक्रम की नगर निगम द्वारा पूरी व्यवस्था की गयी है। वही नगर मजिस्ट्रेट शीतला प्रसाद भी प्रशासन की ओर से व्यवस्था को भती भाॅति देख रहे है। सोमवार को भाजपा के नेतागण भी मौके पर मुआयना करते देखे गये। प्रशासन के साथ साथ पत्रकार दीर्ध, बाहर से आये अतिथियों के साथ मन्त्रियों के आने पर उसके लिए भी बैठने की व्यवस्था की गयी है। मच पर महापौर के साथ जिलाधिकारी, के साथ उच्चाधिकारी बैठेगे। पार्षदों को अलग -अलग टुकडियों में बुलाकर शपथ दिलायी जायेगी। उसके बाद वह अपने स्थान पर बैठेगे। शहर की पहली महापौर नूतन राठौर ने अपने गुजरात दौरे के दौरान हुई कई मन्त्रीयों से मुलाकात में पहचान उनको भी आमत्रिंत किया है। कुछ बाहरी लोगो के आने के भी सूचना है।