Monday, May 6, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गोली से घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत

गोली से घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत

परिजनों ने दो लोगो के खिलाफ थाने में कराया अभियोग दर्ज
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। थाना रामगढ़ क्षेत्र के ठारपुटा में विगत 24 नवम्बर को एक व्यक्ति को कुछ लोगो ने गोली मार कर घायल कर दिया था। परिजनों ने पडोस के ही दो लोगो के खिलाफ थाने में तहरीर दी। उपचार के दौरान घायल ने आज दम तोड दिया। पुलिस ने शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया।
थाना खेरगढ़ क्षेत्र के द्वारिकापुर निवासी 50 वर्षीय श्यामवीर पुत्र रघुवीर सिंह कुद समय से थाना रामगढ़ क्षेत्र के ठारपुटा पर रहता था। विगत 24 नवम्बर 2017 को घर के बाहर सोते समय कुछ लोगो ने उसको गोली मार दी। जिससे वह घायल हो गया, घायल को परिजनों ने आनन -फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहा से चिकित्सक ने उसको उपचार के लिए आगरा भेज दिया। आगरा में उपचार के दौरान विगत रात्रि में मौत हो गयी। मृतक के परिजन शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आये। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। उक्त घटना में थाना प्रभारी रामगढ़ ने बताया कि दो लोगो के खिलाफ नामजद अभियोग दर्ज किया गया है।