Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बेटियों को शिक्षा से अवश्य जोड़ें महिलायें

बेटियों को शिक्षा से अवश्य जोड़ें महिलायें

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। कोमल फाउण्डेशन जनकल्याण शिक्षा समिति के संयुक्त तत्वावधान में महिला अधिकार जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन पीपल नगर रहना में किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में संस्था संरक्षक एसएस दुबे एडवोकेट ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुये कहा कि आज हमारे देश की बेटियां व महिलायें हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रही हैं।
संस्था अध्यक्ष अश्वनी कुमार राजौरिया ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति किसी महिला का उत्पीड़न व परेशान करता है तो वह वूमेन पावर लाइन 1090 तथा सौ नम्बर पर अवश्य जोड़ें, क्योंकि आज हमारे देश की बेटियां शिक्षा पाकर हर क्षेत्र में बेटों से आगे निकल रही हैं। इसलिए बेटियों को आगे बढ़ने दें और बेटियों को शिक्षा से अवश्य जोड़ें। कार्यक्रम में श्रीमती नीतेश राजौरिया, तारावती, सुशीला देवी, आशा देवी, नन्हीं देवी, मिथलेश देवी, सरला देवी, मधू देवी, नीतूू, अर्पण, सपना देवी, गीता देवी, सरोज देवी, विमला देवी आदि महिलायें मौजूद रहीं।