Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कहीं पानी फैकने के उपकरणों ने दिया घोखा तो कहीं गैस सिलेण्डरों में कम निकला पाउडर

कहीं पानी फैकने के उपकरणों ने दिया घोखा तो कहीं गैस सिलेण्डरों में कम निकला पाउडर

खराब व सही उपकरणों को चैक करने के लिए ही कराया गया था माॅकड्रिल- सीएमएस

फिरोजाबादः श्री कृष्ण चित्तौड़ी। जिला अस्पताल में आग लगने का माॅकड्रिल किया। उपकरणों के साथ आग के संसादन खराब निकले। सीएमएस के कहा कि जांच के लिए ही उक्त कार्यक्रम किया गया था। वही दो दिन से अस्पताल में आग लगने पर कर्मचारियों को क्या करना चाहिये इस के लिए उनको प्रशिक्षण भी दिलाया जा रहा है।
जिला अस्पताल में विगत दो दिन से सीएमएस डा0 आर के पाण्डे उनके सहयोगी चिकित्सक डा0 आलोक कुमार द्वारा अस्पताल के कर्मचारियों को आपात काल के दौरान किसी तरह से निपटना होगा, अस्पताल में आग लगने पर किस तरह अपनी ओर मरीजों की जान बचाई जा सकेगी। इस कार्य के लिए लोगो को जगरूक किया जा रहा था। मंगलवार को अस्पताल के कर्मचारियों को एकत्रित कर कोर्ड ब्लू, कोर्ड रेड, कोर्ड पिंक क्या होता है। इन की जानकारी दी गयी आज अस्पताल मैनेजर फयाज मन्सूरी ने स्टाप को कोड ब्लू के बारे में बताया कि हृदयगति इर्मेजेन्सी के समय बोलते है। कोड रेड ब्लास्ट, आगजनी होने पर कहते है। वही कोई बच्चा अस्पताल से गुम होता है जो उसको कोर्ड पिंक कहते है। जानकारी देने के बाद बुधवार को फायर स्टेषन से आये उ0 नि0 लाखनसिंह सहयोगी का0 सचिन शर्मा, चालक पीतमसिंह ने अस्पताल में कोर्ड रेड के दौरान माॅकड्रिल किया। उसी समय अस्पताल में आग पर काबू पाने के लिए लगाये गये उपकरणों में कहीं गैस नही तो पानी की बोछार के लिए पाइप की सील खराब निकली। जिसके कारण कार्यक्रम पूर्ण रूप से नही हो सका।
इस मौके पर सीएमएस डा0 आर के पाण्डे ने बताया कि आज जो माॅकड्रिल किया जा रहा था। उपकारण सही नही निकले कुछ गैस सिलैण्डरों में आप के आने से पूर्व ही पाउडर लोगो ने खत्म कर दिया। जो खराबी निकली है उसको सही कराया जायेगा। समय -समय से इसी लिए फायर उपकरणों को चैक करते रहते है। आज नये रूमों में लगे उपकरणों को चैक किया खराब निकले उपकरणेां को शीघ्र सही किया जायेगा।
फायर बिग्रेड के उ0 नि0 ने कहा कि उपकरणो को चैक करने के लिए आये थे। वही प्राथमिक जानकारी भी कार्यचारियों को दी गयी कि आपदा के समय किसी तरह स्वंम के साथ मरीजों को भी बचाया जा सकता है।