Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » प्रदर्शनी में बाल वैज्ञानिकों ने दिखायी प्रतिभा

प्रदर्शनी में बाल वैज्ञानिकों ने दिखायी प्रतिभा

हाथरसः जन सामना संवाददाता। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अन्तर्गत जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आज भव्य आयोजन एम.एल.डी.वी. पब्लिक इण्टर कालेज के परिसर में किया गया जिसका उद्घाटन जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बाल वैज्ञानिकों के द्वारा बनाये गये उत्कृष्ट माॅडलों की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य में अपनी उत्कृष्ट वैज्ञानिक सोच के द्वारा यह बालक/बालिकायें विज्ञान के क्षेत्र में विश्व में भारत का परिचम लहरायेंगे। जिलाधिकारी ने 82 माध्यमिक विद्यालयों के तीन सौ पैंसठ छात्र/छात्राओं के द्वारा बनाये गये माॅडलों का बारीकी से निरीक्षण किया एवं उन्होंने बालक/बालिकाओं के उत्कृष्ट वैज्ञानिक सोच की मुक्त हृदय से सराहना की।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि का जिला विद्यालय निरीक्षक सुनील कुमार, माध्यमिक शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक सुधीर राठी, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी रामवीर सिंह, डा. दिलीप कुमार आमौरिया, आर.पी. कौशिक, डा. रामनिवास दुवे, प्रीतिका शर्मा, डा. ओमवीर सिंह, डा. मुकेश कुमार, योगेश कुमार, ममता उपाध्याय, निर्मला कुमारी, नीरू गुप्ता, शैलकान्ता गुप्ता, हर्षित गुप्ता एवं संस्था के डायरेक्टर स्वतंत्र कुमार गुप्ता, डिप्टी डायरेक्टर कुमुद कुमार गुप्ता ने गर्म जोशी से स्वागत व सम्मान किया गया।
निर्णायकों के निर्णय के अनुसार 20 सर्वश्रेष्ठ माॅडलों में रितुराज गौर एम.एल.डी.वी., अजय सारस्वत सरस्वती इ.का., तान्या तिवारी जवाहर स्मारक मीतई, शिवांगी हरचरनदास गल्र्स कालेज, आकांक्षा वर्मा कन्या इ.का. सासनी, चारू सारस्वत आर.सी. गल्र्स कालेज, अक्षत जैन के.एल. जैन सासनी, अमित कुमार एम.पी.सिंह रमनगला, मुस्कान शर्मा एन.एस.बी.डी. मैंडू, देवेन्द्र मित्तल सादाबाद इ.का., अभय वाष्र्णेय अक्रूर इ. का., सूरज ज्ञान भारती, तालिब एम.एल. सहपऊ, कु. ज्योति सुरजोबाई गल्र्स, गौरव राजकीय हा. मढ़ापिथू, शालिनी राजकीय हा. अरौठा, आकाश पाराशर एम.आई. सिकन्द्राराऊ, हिमांगी शर्मा सी.एल.आर.एन. सेकसरिया, रितु नागर जी.जी.आई.सी. हाथरस, सोनू कुमार एन.एस.बी.डी. मैंडू का चयन हुआ। इन सभी बाल वैज्ञानिकों को एक हजार रूपये प्रति छात्र पारितोषिक के रूप में शिक्षा विभाग की तरफ से दिया जायेगा। निर्णायक मण्डल में डा. मनोज शर्मा, अरविन्द शर्मा, रामवीर सिंह, प्रमोद कुमार पाराशर शामिल थे।
अन्त में एमएलडीवी कालेज के डायरेक्टर राज्य अध्यापक पुरस्कार से पुरस्कृत पूर्व प्रधानाचार्य स्वतंत्र कुमार गुप्त ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।