Friday, April 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गुजरात और हिमांचल में जीत पर भाजपाइयों में हर्ष, मिष्ठान वितरण

गुजरात और हिमांचल में जीत पर भाजपाइयों में हर्ष, मिष्ठान वितरण

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। हिमांचल और गुजरात में हुए विधान सभा चुनावों में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत से भाजपाइयों में हर्ष की लहर दौड़ गई। स्थानीय भाजपा नेता और पदाधिकारी एटा रोड पर एकत्रित हुए और यहां ढोल नगाड़े बजाए और आतिशबाजी छुटा तथा मिष्ठान वितरण कर हर्ष व्यक्त किया।
भारतीय जनता पार्टी की साख बने विधान सभा गुजरात और हिमांचल में पूर्ण बहुमत में सरकार बनने के बाद भाजपाइयों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। भाजपाइयों ने इसे प्रधानमत्री मौदी और उनके द्वारा कराए जा रहे विकास की जीत बताया। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में मोदी और भाजपा की लहर चल रही है। उत्तर प्रदेश में नगर निकाय के चुनावों में मिली जीत और उसके बाद गुजरात और हिमांचल में विधान सभा की जीत ने भाजपा के उत्साह को दूना कर दिया है। भाजपा की जीत की खुशी में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने ढोल नगाड़े बजा कर, पटाखे छुटा और मिष्ठान वितरित कर हर्ष व्यक्त किया। इस अवसर पर दयाशंकर गुप्ता, विशाल गुप्ता, सुरेश भदौरिया, अतुल तिवारी, रमाशंकर गुप्ता, डॉ. गोपाल सिंह, सुरेश वर्मा, महेंद्र गुप्ता, अनिल शर्मा, सुभाष गुप्ता, अजय मित्तल, अतुल गुप्ता, शिवम दीक्षित, दिनेश राठौर, गणेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।