Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का किया आयोजन

विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का किया आयोजन

कानपुर,प्रियंका तिवारी: एसएन सेन बालिका विद्यालय इंटर कॉलेज के तत्वावधान में प्रधानाचार्य पुष्पा त्रिपाठी की अध्यक्षता में विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए पुष्पा त्रिपाठी ने बताया कि विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन कॉलेज परिसर में किया गया जिसमें कक्षा 6 से 12 की छात्राओं द्वारा बनवाए गए मॉडलों की तीन समूह कक्षा 6 से 8 कक्षा 9 व 10 तथा कक्षा 11 व 12 में दिशावर प्रदर्शित किया गया। तीनों वर्गो व समूह हो समूहो की छात्राओं द्वारा उत्कृष्ट 200 मॉडलों व चाटू का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश तिवारी के कर कमलों द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों का स्वागत छात्रों द्वारा स्वागत गीत द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रुप से उपस्थित सतीश तिवारी, शुभ्रो सेन, पुष्पा त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे।