Wednesday, April 24, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » एन.एस.पी.एस. त्रिपुला में मनाया गया क्रिसमस का पर्व

एन.एस.पी.एस. त्रिपुला में मनाया गया क्रिसमस का पर्व

रायबरेलीः राहुल यादव। न्यू स्टैण्डर्ड पब्लिक स्कूल त्रिपुला में क्रिसमस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। छात्र-छत्राओं ने जीसस के जीवन पर आधारित सुन्दर झाँकियाँ प्रस्तुत की। नन्हें-मुन्ने बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। विद्यालय परिसर को आकर्षक ढ़ंग से सजाया गया और मोमबत्तियाँ जलाई र्गइं। सेंटाक्लाज के परिधान में सजे बच्चों ने छात्र/छात्राओं को उपहार वितरित किये। एन.एस.जी.एस.अध्यक्ष श्री इन्द्रेश विक्रम सिंह, संस्थापक-प्रबन्धक श्री शशिकान्त शर्मा, सह-प्रबन्धिका श्रीमती रश्मि शर्मा, प्रधानाचार्य श्री शिवलखन प्रजापति एवं एन.एस.बी.वी.एम के प्रधानाचार्य श्री तारकेश्वर सिंह जी ने समस्त छात्र/छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर  पर अध्यक्ष महोदय ने सभी बच्चों को क्रिसमस की शुभकामनाएँ दी एवं विद्यालय प्रबन्धक श्री शशिकान्त शर्मा जी ने अपने उद्बोधन में सभी विद्यार्थियों को जीसस के जीवन से प्रेरणा लेते हुए उनके द्वारा दिखाये गये मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।  इस अवसर पर मो0 फैजान खान, श्री संतोष श्रीवास्तव, श्री आर.एन.सिंह, श्रीमती संचिता त्रिवेदी, श्रीमती शाहीन खान, श्रीमती अन्जू त्रिपाठी, श्री अवधेश शर्मा, श्री रामदेव एवं कु0 रेखा सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।