Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » चौधरी चरण सिंह किसानों के हक के लिए संकल्पित थे – राम बहादुर यादव

चौधरी चरण सिंह किसानों के हक के लिए संकल्पित थे – राम बहादुर यादव

रायबरेलीः जन सामना संवाददाता। समाजवादी पार्टी के जिला मुख्यालय पर भारत के पूर्व प्रधानमन्त्री चौधरी चरण सिंह का 115वाँ जन्म दिन किसान दिवस के रूप में मनाया गया।  इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राम बहादुर यादव ने कहा कि चौधरी चरण सिंह आजीवन किसानों के हक के लिए संकल्पित थे।  आजाद भारत में देश में किसानों के नेता के रूप में जाने गये।  अपने फैसले के प्रति हमेशा उनका दृढ़ निश्चय रहता थ। किसान नेता के साथ-साथ वे अर्थशास्त्र के भी जानकार थे, उनकी लिखी पुस्तकें विदेश के विश्वविद्यालयों में पढ़ायी जाती है। पूर्व अध्यक्ष आर0पी0 यादव ने कहा कि चौधरी चरण सिंह के सच्चे अनुयायी के रूप में मुलायम सिंह यादव ने लोकदल पार्टी को संभाला।  पूर्व जिला पंचायत सदस्य मिश्र लाल चौधरी ने कहा कि चैधरी साहब ने डा0 लोहिया की विरासत को संभाल कर गैर काँग्रेसी सरकार का गठन किया।  भारत लाल वर्मा ने कहा कि चौधरी चरण सिंह के नेतृत्व में सभी पिछड़ी जातियाँ एक मंच पर थी। सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजवादी नेता ओ0पी0 यादव ने कहा कि चौधरी साहब का मानना था कि देश की खुशहाली का रास्ता खेत खलिहानों से होकर गुजरता है।  श्री यादव ने 19 फरवरी 1980 की एक घटना का स्मरण करते हुए बताया कि उस दिन मुराई की बाग में चौधरी चरण सिंह प्रधानमन्त्री की हैसियत से एक जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे, जिसका संचालन वे स्वयं कर रहे थे, वह कार्यकर्ताओं का विशेष ध्यान देते थे। उपाध्यक्ष रामसेवक वर्मा ने कहा कि चौधरी साहब ने प्रधानमन्त्री की कुर्सी छोड़ दी, लेकिन नीतियों से समझौता नहीं किया। कोषाध्यक्ष रवीन्द्र पाण्डेय ने कहा कि चौधरी चरण सिंह उ0प्र0 के मुख्यमन्त्री, भारत के गृहमन्त्री के पद पर रहते हुए देशवासियों को अपनी प्रशासनिक क्षमता का एहसास कराया। इस अवसर पर लोहियावाहिनी जिलाध्यक्ष मो0 साहिल, युवजन सभा अध्यक्ष विनोद यादव, अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष शशी यादव, मजदूर सभा अध्यक्ष रामनेवाज यादव, शिवेन्द्र श्रीवास्तव, उमानाथ पाल एडवोकेट, पवन यादव, रंजीत यादव, राजन रस्तोगी, इमरान रानू खान, अब्दुल हमीद, राम नेवाज यादव, अरविन्द यादव एडवोकेट, बब्लू त्रिपाठी, शिव दुलारी यादव, शिवमोहन यादव, बबिता यादव, मान सिंह पटेल, अखिलेश माही, शशांक सिंह, आशीष चौधरी, शिवम प्रसाद सोनकर आदि लोगों ने चौधरी चरण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।