Friday, May 3, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » वन दर्शन कार्यक्रम में बच्चों ने जल संरक्षण का लिया संकल्प

वन दर्शन कार्यक्रम में बच्चों ने जल संरक्षण का लिया संकल्प

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। पर्यावरण मित्र द्वारा निरन्तर आयोजित होने वाले जैविक वन दर्शन कार्यक्रम में शिव आदर्श इंग्लिश मीडियम स्कूल पैढत के कक्षा पांच, छह, सात और आठ के लगभग ५१ विद्यार्थियों ने हिन्द परिसर में प्राकृतिक सौन्दर्य के महत्व को जाना और समझा।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में अध्यापक एवं छात्र-छात्राओं का पर्यावरण मित्र टीम द्वारा स्वागत किया गया। इसके बाद कृषि वानिकी विशेषज्ञ आयुष भूषण द्वारा खाद क्षेत्र में तैयार की जाने वाले जैविक नाडेप एवं कम्पोस्ट खाद की वैज्ञानिक प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। हिन्द परिसर में जैविक सरसों एवं गेहूँ की फसल की बुआई के तरीको और उससे होने वाले लाभों के बारे में समझाया। हल्दी की बारीकियों के बारे में भी उन्हें जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियो ने संकल्प लिया कि इस वर्ष कम कम से एक पौधा अवश्य रोपित करने एवं उसकी सुरक्षा करने का संकल्प लिया।
पर्यावरण मित्र द्वारा तैयार जैविक उत्पादों एवं नर्सरी में तैयार किए जाने वाले पौधों कीे विस्तृत जानकारी नर्सरी दर्शन के दौरान विद्यार्थियों को दी गयी। वन दर्शन कराते समय विभिन्न प्रकार की प्रजातियो की पहचान करायी गयी। वनो के महत्व तथा उनसे होने वाले लाभों के बारे में बताया।प्रत्येक वर्ष रोपित की जाने वाली नयी प्रजातियों के बारे में बताया गया और यह भी जानकारी दी गयी की पर्यावरण मित्र संस्था द्वारा विलुत्त हो रही प्रजातियो का भी सरंक्षण किया जाता है। यहाँ के वन जैव विेवधता से परिपूर्ण है एवं पर्यावरणीय सन्तुलन को बनाये रखने मे मदद करते है। विद्यार्थियों ने उत्साह दिखाते हुए कई प्रश्न पूछे जिनकी विशेषज्ञ द्वारा जानकारी दी गयी और उनकी जिज्ञासाओं को शान्त किया।वन दर्शन कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यापक विनीत यादव, निशा शर्मा, और सुशील कुमार उपस्थित रहें।