Friday, May 3, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » उत्तर प्रदेश रत्न सम्मानित बालकृष्ण गुप्ता का अन्तिम संस्कार

उत्तर प्रदेश रत्न सम्मानित बालकृष्ण गुप्ता का अन्तिम संस्कार

शहर के प्रमुख उद्योगपतियों के साथ राजनेताओं समाजसेवी रहे शवयात्रा में
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। प्रमुख उद्योगपति उत्तर प्रदेश रत्न से सम्माानित बालकृष्ण गुप्त का विगत दिन सांय बीमारी के चलते निधन हो गया। उद्योगपति के निधन की जानकारी होते ही पूरा शहर शोक में डूब गया। उनके घर की ओर शहर के प्रमुख लोगो के साथ -साथ जनपद के बाहर के लोग भी शनिवार को उनके घर अन्तिम संस्कार में पहुचे।
शहर के जाने माने प्रमुख उद्योगपतियों में उत्तर प्रदेश रत्न से सम्मानित बालकृष्ण गुप्ता का जन्म 1922 में 31 दिसम्बर को जनपद के एक कस्वा कोटला में हुआ था। वे एडवांस ग्रुप आॅफ ग्लास इंडस्ट्रीज के संस्थापक थे। अखिल भारतीय प्रज साहित्य संगम मथुरा के भी अध्यक्ष रहे। ताज नगरी के साथ सुहाग नगरी में होने वाले औ़द्योगिक संस्कृतिम आदि कार्यक्रमों में उनकी सहभागिता रहती थी। वह हर वर्ष अपना जन्म दिवस एक यादगार के रूप में मनाया करते थे। कुछ समय पूर्व से कार्यक्रमों के दौरान अक्सर कहते थे कि अब अहसास हो गया है कि उम्र ने उनका हरा दिया है। कुछ दिनो से बीमार चल रहे थे शुक्रवार की सांय छः बजे उनका निधन राजा का ताल स्थित उनके आवास पर हो गया। शनिवार की दोपहर 12 बजे शहर के प्रमुख उद्योगपतियों के साथ जिलाधिकारी नेहा शर्मा, एसएसपी डा0 मनोज कुमार के साथ-साथ आलाधिकारी, शहर की समाज सेवी संस्थाओं के साथ साथ जाने माने लोग शव यात्रा में उपस्थित रहे। शोक श्रृद्धांजलि में देवी चरन अग्रवाल,पम्मी मिततल,राकेश अग्रवाल, राजीव मिततल ईकरी,यशपाल यश,प्रदीप मिततल, नगर विधायक मनीष असीजा,शिकोहाबाद विधायक डा0 मुकेश वर्मा, अजीत अग्रवाल, महानगरअध्यक्ष भाजपा, कन्हैयालाल गुप्ता, प्रेमचन्द्र शंखवार,अमित गुप्ता, सत्यवीर गुप्ता,धर्मेन्द्र शर्मा, डा0 राजेन्द्र गुप्ता, राजनरायन मुन्ना, विकास पालीबाल , बादशाह वकील,विनय चतुर्वेदी, अतुल चतुर्वेदी, के साथ साथ शहर के प्रमुख लोगो के साथ राजनेता भी मौजूद रहे।