Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कबाड़ बस्ती में धूमधाम से मनाया क्रिसमस डे

कबाड़ बस्ती में धूमधाम से मनाया क्रिसमस डे

कानपुरः जन सामना संवाददाता। मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण आर्गनाइजेशन ने कोयला नगर स्थित कबाड़ बस्ती में क्रिसमस डे बड़ी ही धूमधाम से मनाया जिसका नेतृत्व अध्यक्ष समाज कल्याण कानपुर नगर दीपक राना ने किया।
दीपक राना ने बताया कि क्रिसमस सेलिब्रेशन आज दोपहर 3 बजे से सायं 5 बजे तक चला जिसमें बस्ती के सभी लोगों के साथ मनाया गया, बच्चों की संख्या सबसे ज्यादा थी। बच्चों के साथ केक भी काटा गया फिर बिस्कुट, टाॅफी, चॉकलेट, कुरकुरे एवं गरम वस्त्र भी बच्चों को दिए गए।
राना ने बताया कि सेलिब्रेशन सामग्री हमारे वाॅलेनटीयर यूथ अस्मिता निगम एवं टीम के द्वारा किया गया है।
वहीं अस्मिता निगम ने बताया कि क्रिसमस को इस तरह से मनाने का मुख्य उद्देश्य हमारा यूथ को असहाय लोगों के प्रति जागरूक करना है। देश के भविष्य के नाम से पहचाने जाने वाले यूथ को हमारा यही संदेश है कि हम सब को मिल कर अब असहाय एवं गरीब लोगों को गरीबी से मुक्त करना होगा और हर सुख-दुख मे उनका साथ देना होगा।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से संस्था के उपाध्यक्ष कानपुर नगर सुरेश सिंह, सचिव समाज कल्याण महाराजपुर विधानसभा के आशीष कुमार पाण्डेय, अंकिता सुनार, अस्मिता निगम, हिमान्शु शर्मा, सुधांशु शर्मा, स्वाती शर्मा, ज्योती शर्मा, प्रतीक शर्मा, अंकित कुशवाहा, इफफत तौफीक, आशिफ, विकास सोनकर, अर्जून निषाद, शिवानी सिंह, प्रतिशा सिंह, मांशी सिंह आदि मौजूद थे।