Friday, May 3, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जहरखुरानी का शिकार युवक अस्पताल में कराया भर्ती

जहरखुरानी का शिकार युवक अस्पताल में कराया भर्ती

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। थाना सिरसागंज क्षेत्र के हाईवे के पास से एक युवक को अचेत हालत में लोगो ने पडा देखा जिसको इलाका पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
थाना सिरसागंज क्षेत्र हाईवे के किनारे से लगभग 20 वर्षीय अज्ञात युवक को अचेत हालत में लोगो ने पडा देखा जिसको देखने वालो की भीड लग गयी। उन्ही में से किसी ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। मौके पर पहुची पुलिस ने अचेत युवक को जहरखुरानी का शिकार बताते हुए जिला अस्पताल में पुलिस कर्मी मुन्नेश कुमार द्वारा भर्ती कराया गया।