Friday, May 3, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » संदिग्ध हालत में सपा प्रदेश उपाध्यक्ष की सड़क हादसें में मौत

संदिग्ध हालत में सपा प्रदेश उपाध्यक्ष की सड़क हादसें में मौत

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस पर सपा प्रदेश उपाध्यक्ष की सड़क हादसें में मौत हो गयी। जबकि परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की हैै। पुलिस भी घटना को संदिग्ध मान कर चल रही है क्यो कि शव पुरी तरह से लकडा हुआ था। जिससे प्रति हो रहा था कि उसकी मौत दो दिन पूर्व हुई हो।
थाना नगला खंगर क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे सुजकीपुर के समीप एक स्कारपियों गाडी में एक व्यक्ति का शव लोगो को आज सुबह दिखायी दिया। जिसकी जानकारी इलाका पुलिस को दी गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्तपाल पहुचाया। जहां कुछ समय बाद शव की शिनाख्त जनपद मैनपुरी के कुर्राे क्षेत्र नगला इदे निवासी सपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुखराम यादव पुत्र नजर सिंह के रूप में उसकी पत्नी कुसुमादेवी द्वारा की गयी। परिजनों की माने तो मृतक पीडब्लूडी में राजकीय ठेकेदार भी था। जो कि विगत 26 दिसम्बर को सुबह हाथरस की ओर जाने की कहकर निकला था। लेकिन उसका दो दिन से फोन बन्द होने के कारण परिजन उसकी तलाश में भटक रहे थे। जिसका शव आज हाईवे पर मिला। शव को देखने से प्रतित हो रहा है कि उसकी दो दिन पूर्व हत्या हुई हो आज उसके शव को हाईवे पर छोड दिया गया हो। मृतका की पत्नी ने थाने में अज्ञात लोगो के खिलाफ हत्या का अभियोग दर्ज है। उक्त घटना में थानाध्यक्ष ने बताया कि अभियोग दर्ज करने के बाद घटना की जांच की जा रही है। वास्तविक जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने पर ही हो सकेगी।