Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पीएम मोदी वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट से जनता को रहे जोड़-योगी आदित्यनाथ

पीएम मोदी वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट से जनता को रहे जोड़-योगी आदित्यनाथ

⇒जिले में आये भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और सीएम योगी
⇒कई केंद्रीय व प्रदेशीय मंत्रियों ने भी की शिरकत-विशाल मंच सजा
⇒लाला कुमरसैन अग्रवाल की पुण्यतिथि पर सेवा उत्सव कार्यक्रम संपन्न
⇒हजारों की संख्या में उमड़ी भीड़ से खचाखच भर गया पांडाल
⇒प्रधानमंत्री ने कहा मुझे यूपी वालों ने लिया है गोद-अमित शाह
फिरोजाबादः एस0 के0 चित्तौड़ी। शहर के पीडी जैन इंटर काॅलेज ग्राउण्ड में स्व. लाला कुमरसैन अग्रवाल की प्रथम पुण्य तिथि के उपलक्ष्य में सेवा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की। वहीं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डा. कृष्ण गोपाल सहित कई केंद्रीय व प्रदेशीय मंत्रियों का एक मंच पर आना हुआ।
तय समय से करीब दो घंटे लेट आये भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इसके बाद मंच को संबोधित करते हुये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ये जो सेवा दिवस, श्रुत सेवो उत्सव के रूप में दिव्यांगों के उपकरणों के वितरण एवं शिलान्यास कार्यक्रम का जो आयोजन हुआ है, इस अवसर पर वे स्व. लाला कुमरसैन अग्रवाल की प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित करते हैं। अगर किसी परिवार में कोई योग्य पुरूष पैदा होता है तो कैसे कुल का और समाज का नाम रोशन करता है यह समारोह उसका उदाहरण है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह गुजरात और हिमांचल प्रदेश के महासमर के बाद उनका फिरोजाबाद में आगमन हुआ है। दुनियां में रिसर्च चल रही है कि अमित शाह के पास ऐसा कौन सा मंत्र है जहां जाते हैं वहां परचम लहराता है। 19 राज्यों में भाजपा का विस्तार, गुजरात और हिमांचल में प्रदेश की जीत में पूरे देश में खुशी की लहर है। यहां से भारत की विजय यात्रा शुरू हुआ है। जिस रण कौशल के साथ पार्टी का हर प्रदेश में उन्हांेने परचम लहराया, सफलता प्राप्त की, उनका गुजरात और हिमांचल में विजय के बाद उत्तर प्रदेश में पहली बार आगमन हुआ है। साथ ही कहा सेवा उत्सव के नाम पर डा. अनिल जैन ने विकास की नयी नींव रखी है। यहां के उद्यमियों ने अपने कार्यो से जिले को नई पहचान दी, लेकिन पूर्व की सरकारों के उत्पीड़न का शिकार हुये। पीएम मोदी वन डिस्ट्रिक 1 प्रोडक्ट के नाम पर हर जिले में जनता को जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। ये जो सेवा उत्सव कार्यक्रम है आगे इसे शासन और सरकार से जो भी मदद मिले दिलाने का कार्य किया जायेगा। यहां के मजदूरों के लिये भी कुछ करें। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश में कार्यकर्ता व पदाधिकारी को एक नया मार्ग दिया है राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने। उनके बाद मंच को संबोधित करने आये भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भारत माता की जय बोलते हुये हुंकार भरी और जनता से भी जय बुलवाया। इसके बाद उन्हांेने कहा कि परमपूज्य लाला कुमरसैन की श्रद्धाजंलि को सेवा से जोड़कर कई दिव्यांगों को उनके उपकरण देकर जो उपक्रम दिया है वह सराहनीय है। जब बड़े नहीं रहते हैं उनकी यादें रहती हैं। मगर स्मरण में बदलने के लिये इस प्रकार के सेवा के चार चांद लगाकर जिस प्रकार के कार्य डा. अनिल जैन ने किये वह वाकई नेक कार्य है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक भाजपा अपना परचम लहरायेगी। कहा अभी अभी सदन में कल मोदी जी ने जो कदम उठाया व क्रांतिकारी कदम था। मुस्लिम महिलाओं के अभिशाप बने ट्रिपल तलाक का। उन्हांेने लोकसभा में एक शपथ पत्र ट्रिपल तलाक को लेकर दिया जो घोषित कर दिया, अब ट्रिपल तलाक गैरकानूनी ही नहीं उसके साथ आपराधिक धाराओं में जोड़कर सजा देने का काम किया है। ये क्रांतिकारी कदम है। आगे कहा जब यूपी में भाजपा की सरकारें नहीं थीं तब भी मोदी जी कार्य करना चाहते थे लेकिन पूर्व की सरकारें सहयोग नहीं कर रहीं थीं। अब देश में तीन चैथाई जगहों पर भाजपा की सरकारें हैं। निर्ममता से उत्साह की ओर काम कर रहे हैं, जहां लड़ाई वहां निर्ममता और जहां तत्पररता वहां उत्साह। नरंेद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के नोयडा में कहा मुझे यूपी वालांे ने गोद लिया है। मोदी जी के साथ योगी जी जी तो वैसे ही हैं। अब मोदी जी और योगी जी की जोड़ी आने वाले समय में विकास के मामले में आदर्श जोड़ी कहलायेगी। आज इस कार्यक्रम में फिरोजाबाद वासियों की इतनी भीड़ देखकर लाला कुमरसैन जहां भी होंगे बहुत खुश होंगे। इससे पूर्व केएस परिवार से राष्ट्रीय महामंत्री डा. अनिल जैन, रमेश अग्रवाल, विमल अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, सुनिल अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, मनीष अग्रवाल ने भी मंच को संबोधित किया। वहीं मंच संबोधन से पूर्व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकलांगों को उपकरण देकर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। इसके अलावा केएस चैरिटेबिल हास्पीटल की पट्टिका का भी शिलान्यास किया। बीच बीच में मंच के दोनों ओर लगी बड़ी स्क्रीनों पर दिखायी जा रहीं स्व. लाला कुमरसैन अग्रवाल की पुरानी स्मृतियां देखकर लोग भावुक भी हुये। मंच पर विराजमान अतिथियों में केंद्रीय मंत्री गोपाल टंडन, चैधरी वीरेंद्र सिंह, अनुप्रिया पटेल, यूपी सरकार के मंत्रियों में रीता बहुगुणा जोशी, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह, चैधरी लक्ष्मीनारायण यादव, हरियाणा से ओमप्रकाश चैटाला, चेतन चैहान, उप्र सरकार के मंत्री दारा सिंह चैहान, गन्ना मंत्री सुरेश राणा, हरियाणा से वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु सिंह, पूर्व मंत्री अशोक वाजपेयी, अर्थव्यवस्था संचालन करने वाले वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल, राज्यमंत्री मन्नू सिंह कोरी, सांसद विनोद सोनकर, चैधरी बाबूलाल, करनाल के सांसद और पंजाब केसरी संपादक अश्विनी अरोड़ा, अमर उजाला के पूर्व संपादक अशोक अग्रवाल, चेयरमैन वाईके अग्रवाल, अनुपमा जायसवाल, आगरा की पूर्व मेयर अंजना माहौर सहित कई मंत्रीगण विराजमान रहे। फिरोजाबाद से उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, नगर विधायक मनीष असीजा, शिकोहाबाद विधायक डा. मुकेश वर्मा, जसराना विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी, नगर निगम मेयर नूतन राठौर, भाजपा जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा, महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। वहीं डीएम नेहा शर्मा भी मंच से सारी व्यवस्थाओं पर गंभीरता से नजर जमाये रहीं। एसएसपी डा. मनोज कुमार के निर्देशन में जिले की पुलिस ने भी विशाल पांडाल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखी। मंच पर बीच बीच में भजन व बांसुरी वादन से लोगों को बोरियत का अहसास नहीं हुआ। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ मौजूद रही।
अचानक नारेबाजी से बिगड़ने से बचा माहौल
फिरोजाबाद। जब मंच पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का संबोधन चल रहा था उसी दौरान पीएसीएल कंपनी के पीड़ित एजेंट व कर्मचारी ने मोदी जी न्याय दो, मोदी जी न्याय दो के नारे लगाना शुरू कर दिया। जिससे पांडाल में कुछ समय के लिये अलग ही स्थिति बन गयी। बाद में पुलिस की सख्ती के बाद नारेबाजी करने वाले लोगों का जोश ठंडा पड़ गया। इस तरह से माहौल एकाएक बिगड़ने से बचा।
अमित शाह ने पांच दिव्यांगों को दिये कैलिपर्स
फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने इस पुण्यतिथि कार्यक्रम के दौरान मंच पर पांच दिव्यांगों को कैलिपर्स भेंट किये। इस दौरान शालिनी को कृत्रिम पैर, सूरज को पैर, महेश को हाथ व हरीबाबू को सुनने का यंत्र भेंट किया। उनके साथ वितरण के दौरान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य भी मौजूद रहे।
सैकडों लोगों का काम रहा ठप्प
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद में आज भाजपा के राष्ट्रीय महामन्त्री डा0 अनिल जैन की पिता के प्रथम पूण्य तिथि के अवसर पर शहर के पीडी जैन कालेज में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, प्रदेश मुखिया योगी आदित्य नाथ के आगमन पर प्रशासन द्वारा सुरक्षा की दृष्टि के चलते कोटला रोड रामलीला चैक एसआर के कालेज के आसपास के इलाकें को पूरी तरह सील कर दिया था। जहां चाट पकडों के साथ लोगो की दुकानों को भी नही खुलने दिया। जिससे सैकडों लोगो का आज काम ठप्प रहा।
खाने पर टूट पडे लोग अव्यवस्था का रहा आलम
फिरोजाबाद। कार्यक्रम के बाद दूर दराज से आये लोगो के लिए आयोजनों की ओर से भोजन व्यवस्था रखी गयी थी। जैसे ही खाना खाने के लिए मंच द्वारा आदेश किया फिर क्यो भीड का आलम था किसी के पास पूडी तो किसी के हाथा सब्जी किसी के हाथ पिल्लेट ही रह गयी। खाना काफी था लेकिन अव्यवस्था भीड के कारण हो गयी। खाने पर एक दम लोगो की टूट से कार्यकर्ता इधर से उधर भाग खडे हुए।