Friday, May 3, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मुस्लिम लोगो ने किया हिन्दू व्यक्ति का अन्तिम संस्कार

मुस्लिम लोगो ने किया हिन्दू व्यक्ति का अन्तिम संस्कार

⇒देखने को मिली हिन्दू मुस्लिम एकता की मिशाल
फिरोजाबादः एस. के. चित्तौड़ी। फिरोजाबाद शहर को सुहाग की नगरी के नाम से जाना जाता है। वही हिन्दू मुस्लिम एकता की भी मिशाल है। आज एक मिशाल उस समय देखने को मिली। जब मुस्लिम समुदाय के लोगो द्वारा मृतक हिन्दू व्यक्ति का अन्तिम संस्कार हिन्दू धर्म की रिती रिवाज के साथ जलेसर रोड मरघट पर किया।
बताते चले कि कानपुर के जेके फस्ट लालबाग निवासी 52 वर्षीय राजकिशोर पुत्र हीरालाल विगत कुछ वर्ष पूर्व अपने घर से किसी बात को लेकर नाराज होकर फिरोजाबाद चला आया था। जहां वह थाना रसूलपुर क्षेत्र के छोटा लालपुर स्थित ए एस पब्लिक स्कूल पर शिक्षक के रूप् में कार्य करता था। वही मौहम्मद फहीम के मकान में रहता था। कुछ दिन पूर्व वह अचानक बीमार हो गया, जिसको मौ फरमान एड0 द्वारा 29 दिसम्बर को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां 30 दिसम्बर की रात्रि में उसकी मौत हो गयी। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के शव विच्छेदन गृह में रखवाया गया। घटना की जानकारी फरमान को होने पर क्षेत्र के हिन्दू मुस्लिम लोग जिला अस्पताल पहुचे। घटना की जानकारी परिजनों को फोन द्वारा कई बार दी गयी। लेकिन मृतक का जब कोई परिजन नही आया तो आज सुबह क्षेत्रीय लोगो ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मौ0 फईम, मौ फरमान एड0 ने लेकर जलेसर रोड मरघट में हिन्दू रिति रिवाज के साथ उसका दहासंस्कार किया गया। मुखर अग्नी स्कूल के प्रधानाचार्य नेपत्राल शर्मा द्वारा दी गयी। वही मुस्लिम लोगो काफी संख्या में मौजूद रहे। मोहम्मद फईम ने कहा वह विगत दो वर्ष से हमारे बीच रह रहा था। आज उसका कोई नही आया तो क्षेत्रीय लोगो ने उसका दहासंस्कार किया। इस मौके पर शेर मोहम्मद, बहाबुद्दीन, असलम भाई, रिजवान, शाहिब आलम अंसारी, बसीम आदि लोग मौजूद रहे।