Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » किन्नरों ने किया गरीब कन्याओं का विवाह

किन्नरों ने किया गरीब कन्याओं का विवाह

सासनीः जन सामना संवाददाता। यूं तो हम बधाई गाकर और देकर लोगो से रूपया लेते है। मगर इस रूपये का प्रयोग खाने पीने के अलावा पुण्य कार्र में भी लगना चाहिए। जिससे मनाव जीवन में आनंद की अनुभूति हो सके। चूंकि किन्नर समाज का एक अलग हिस्सा होता है। जो केवल लोगो के लिए दुआएं करता हैं साथ ही किसी मजलूम की मदद हो जाए तो मन को और भी शांति मिलती है। यह बिचार कस्बा में आयोजित गरीब कन्याओं के विवाह के दौरान किन्नर बिंदिया मौसी ने प्रकट किए। विंदया और सरवती किन्नर ने दो गरीब कन्याओं का विवाह दो जनवरी दिन मंगलवार केा धूमधाम से किया। यह कन्याएं आशा नगर के  सत्यवीर की हैं। सत्यवीर की पुत्री निशा, और शिखा है। सत्यवीर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण विंदिया किन्नर ने यह कदम उठाया और उस मजलूम की मदद की । दोनों कन्याओं का विवाह बुलंदशहर भोपूर निवासी बच्चू सिंह के पुत्र बालद और दीपक के साथ की गई। इन कन्याओं को 30-30 जोडे परिजनो के लिए पेंट, शर्ट एवं साडियां तथा कन्याओं के लिए 21-21 जोडे कपडे 51-51 जोडी वर्तन, तथा पांच-पांच गहने दहेज के रूप में दिए गये। इसके अलावा बक्सा आदि भी दिया गया, तथा बारातियों को खाना व विदाई स्वरूप भंेट दी गई। वहीं अन्य किन्नरों ने वर वधू को आशीर्वाद देकर उनके उज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान मोहल्ले के लोग एवं किन्नर मौजूद थे।