Wednesday, May 1, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महापौर जी इस ओर भी दो ध्यान……..

महापौर जी इस ओर भी दो ध्यान……..

नगर निगम ने मौत को छुपाया
काॅटो से खुले पडे है शहर के मैनहाॅल
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। नगर निगम ने मौत को काॅटों से छुपाने का काम किया है। जो आये दिन किसी बडे हादसें का इन्तजार कर रहे है। शहर में खुले मैन हाॅल दर्जनों पडे है लेकिन नगर निगम का आज तक इस ओर ध्यान तक नही है।
बताते चले कि शहर की महापौर नूतन राठौर सुबह होते ही शहर के किसी ने किसी क्षेत्र में सफाई अभियान को लेकन निकल जाती है। सफाई तो होती है लेकिन सड़के के किनारे खुले मैनहाॅलों को बन्द करने का कोई ध्यान नही दिया जाता है। येसा ही मामला जिला अस्पताल के आसपास सर्विस रोड पर देखने को मिल सकता है। जहां नगर निगम ने मौत को काॅटों से छुपाने का कार्य किया है। इतना ही नही खुले पडे मैनहाॅल किसी हादसें का इंन्तजार कर रहे है। वैसे भी शहर में काफी कोहरा होने के बाद सड़क पर सामने का आदमी दिखायी नही देता है। रात्रि के अधेरे कोहरे की रात में अगर कोई व्यक्ति सड़क के किनारे खुले मैन हाॅल में चला गया तो उसकी रक्षा केवल भगवान ही कर सकता है। मौत को तो काॅटों से ढंकने का कार्य नगर निगम के लोगो द्वारा कर दिया गया है। उक्त समस्या के बारे में महापौर से सम्पर्क किया तो उनसे सम्पर्क नही हो सका। जब नगर आयुक्त जितेन्द्र कुमार से सम्पर्क किया तो उनके स्टेनों ने फोन उठाया ओर कहा कि आप की समस्या नोट करते है।