Thursday, March 28, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » राशन डीलर की अभद्रता के चलते महिलाओ ने हाईवे किया जाम

राशन डीलर की अभद्रता के चलते महिलाओ ने हाईवे किया जाम

फिरोजाबादः जन सामना ब्यूरो। थाना रामगढ़ क्षेत्र के सैलई हाईवे को राशन डीलर की मनमानी के चलते दर्जनों महिलाओं ने आक्रोशित होकर जाम कर दिया। जाम की सूचना पर पहुची पुलिस ने किसी तरह आक्रोशित महिलाओं को समझाने के बाद जाम को खुलवाया।
सैलई क्षेत्र में सोनवीर नामक व्यक्ति के नाम से राशन की दुकान है। जहां आये दिन किसी ने किसी बात को लेकर उपभोगता व राशन डीलर के मध्य कहासुनी होती रहती है। रविवार की सुबह दर्जनों क्षेत्रीय महिलाओं -पुरूषों ने राशन डीलर के खिलाफ आक्रोशित होकर हाईवे को जाम कर दिया। जाम लगते ही वाहनों की कुछ ही देर में लम्बी-लम्बी कतारें लग गयी। जाम की सूचना मिलते ही इलाका पुलिस भी मौके पर पहुच गयी। पुलिस ने हाईवे जाम कर रही महिलाओं को समझाबुझा कर किसी तरह से जाम का खुलवाया। आक्रोशित महिलाओं को आरोप था कि राशन डीलर शराब के नशे में राशन लेने आने वाली महिलाओं से अभद्रता करता है। वही राशन भी कम तोलता है। जिसको लेकर महिलाओं ने आज जाम लगा दिया।