Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » माध्यमिक शिक्षक संघ की नवगठित कमेटी का स्वागत

माध्यमिक शिक्षक संघ की नवगठित कमेटी का स्वागत

हाथरसः जन सामना संवाददाता। आज उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की नवगठित जिला कार्यकारिणी का स्वागत डी.आर.बी. इण्टर काॅलेज के प्रांगण में जोर-शोर से हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता बृजेन्द्रनाथ चतुर्वेदी ने की। मुख्य अतिथि पूर्व अध्यक्ष प्रेमपाल सिंह मदनावत व विशिष्ट अतिथि के रूप में नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष व रामबाग इण्टर काॅलिज के प्रधानाचार्य दिलीप अमोरिया एंव डी.आर.बी. इण्टर काॅलेज के प्रधानाचार्य राज्य अध्यापक पुरूस्कार प्राप्त पूर्व प्रधानाचार्य स्वतंत्र कुमार गुप्त विशिष्ट अतिथि के रूप में थे। कार्यक्रम में समस्त जिला कार्यकारिणी का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डी.आर.बी. कालेज के प्रबन्धक राजेन्द्र प्रसाद कौशिक और माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री सूरज पाल सिंह, जिला अंकेक्षण महेशचन्द्र शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा, जिला उपाध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह, आशीष दुबे, पुश कटारा, जिला संयुक्त मंत्री प्रवीण वाष्र्णेय, आदर्श इण्टर काॅलेज इण्टर की प्रधानाचार्या व जिला उपाध्यक्ष श्रीमती प्रीतिका शर्मा, कुरसंडा इंटर की प्रधानाचार्या व जिला संयुक्त मंत्री श्रीमती निर्मला देवी, डीआरबी काॅलेज के प्रधानाचार्य रामनिवास दुबे, अमित कुमार, वीरेन्द्र सिंह, रामू माहेश्वरी, अजय गौड, तुलसी प्रसाद, चेतन्य प्रकाश, दाऊदयाल, सतीशकुमार, रामकुमार, रविकुमार महेन्द्रपाल सिंह, प्रमोद शर्मा, भीकेन्द्र कुमार उपस्थित थे। अन्त में सभी का आभार डी.आर.बी. इण्टर कालेज के शाखा अध्यक्ष आलोक गुप्ता ने व्यक्त किया।