Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » रामचंद्र जी की वनवास लीला का हुआ वर्णन

रामचंद्र जी की वनवास लीला का हुआ वर्णन

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। रामलीला मैदान में चल रही श्रीराम कथा ज्ञान यक्ष के पांचवे दिन भगवान रामचन्द्र का वनवास लीला का वर्णन व्यास महाराज द्वारा सुनाया गया। राम को 14 वर्ष का वनवास दशरथ द्वारा प्राणो का त्यागना कथा को सुनकर हर किसी की आॅखे भर आयी।
विगत कई दिनों से रामलीला मैदान में रामभक्तों द्वारा श्री रामकथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आज पांचवे दिन पावन धाम वृन्दाबन से पधारे श्री राम कथा वाचक भागवत भास्कर बंृजबिहारी जी महाराज के मुखार बिन्दू से कैकई द्वारा राजा दशरथ से अपने दो वचनों में भरत का राजगद्दी व भगवान राम को 14 वर्ष तक वनवास मांगने पर माता-पिता की आदेश से वन प्रस्थान की लीला का वर्णन किया गया। भगवान राम के वन जाने पर आकर्षण झांकी प्रस्तुत की गयी। कथा पाण्डाल में बैठे सभी श्रृवण करने वाले श्रोताओं की आॅखे भर आयी। जहां कलतक आयोध्या में भगवान के राजतिलक की तैयारियों हो रही थी। वह एक दम वनवास की बात सुनकर हर कोई राम के व्योग में आॅसू बहाने लगा। इस मौके पर मुख्य यजमान श्रीमती वीना उपाध्याय श्रीकृष्ण मुरारी उपाध्याय, श्रीमती त्रिवेणी देवी श्री जगदीश प्रसाद के साथ आयोजक समिति के संजय पोरवाल, शशीकान्त शर्मा, पवन गुप्ता, रतनसिंह यादव राकेश यादव, आदि सैकडों भक्तगण मौजूद रहे।