Wednesday, May 8, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » 14 व 26 को समरसत्ता भोज का आयोजन करेंगे भाजपाई

14 व 26 को समरसत्ता भोज का आयोजन करेंगे भाजपाई

कानपुरः संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी, जनता के बीच अपनी पकड़ बनाने का कोई मौका चूकना नहीं चाहती। इसी रणनीति के अनुसार आगामी 14 जनवरी और 26 जनवरी को कार्यक्रम आयोजित होंगे जिसके लिये आज भारतीय जनता पार्टी, कानपुर महानगर दक्षिण की जिला इकाई ने अपने मंडल अध्यक्षों और महामंत्री स्तर तक के सभी वर्तमान पदाधिकारियों एवं पूर्व पदाधिकारियों की एक वृहद बैठक दक्षिण के भाजपा कार्यालय में बुलाई। बैठक में दक्षिण जिले के सभी मंडल अध्यक्षों, जीते हुये पार्षदों को 14 जनवरी मकरसंक्रांति के दिन अपने, अपने मंडल में स्थित बस्तियों में खिचड़ी समरसता भोज का आयोजन करने को कहा गया है। बड़ी संख्या में जनता भी भागीदारी करे ऐसा सुनिश्चित करने को कहा गया है, सभी कार्यक्रमों की निगरानी हेतु जिले के पदाधिकारियों को अलग, अलग मंडलों में लगाया जायेगा। इसी प्रकार आगामी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में सेवाभारती द्वारा दोपहर 11 बजे वंदेमातरम गाने हेतु कार्यक्रम रखा गया है जिसमें 50 हजार से भी अधिक लोगों के भाग लेने हेतु लक्ष्य रखा गया है भारतीय जनता पार्टी के सभी अनुषांगिक संगठन संख्या लाने हेतु अपनी पूरी शक्ति से लगेगें, भारतीय जनता पार्टी की जिलाध्यक्ष अनिता गुप्ता ने बैठक में सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में लोगों लेकर ग्रीनपार्क 26 जनवरी को पहुँचने को कहा है, अपने जिलापदाधिकारियो से भी संख्या कैसे बढ़े इसके सुझाव माँगे, जिसमें अनिल त्रिपाठी, रामकुमार और जिलामंत्री दक्षिण संजय कटियार ने सुझाव दिया कि सभी मंडलों में स्थित स्कूलों, कॉलेजों और कोचिंग केन्द्रों में सम्पर्क करके युवाओं को प्रेरित किया जाये तो वंदेमातरम हेतु ग्रीनपार्क जाने वाले बड़ी संख्या में हो सकते हैं। बैठक का संचालन शिवराम सिंह और शिवशंकर सैनी ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में प्रमुखता से किदवईनगर क्षेत्र विधायक महेश त्रिवेदी, उपाध्यक्ष रघुराज सरन गुप्ता, अचल गुप्ता, ओमप्रकाश बाक्सरिया, संदीपन, सरन तिवारी, मंडल अध्यक्ष कमलेश द्विवेदी, मनोज पंत, गिरीश बाजपेयी, फैजल सिद्दीकी, चेतनमल, पार्षद प्रमोद जायसवाल, अनूप शुक्ला, मनोज राठौर, अशोक पाल, हरिशंकर गुप्ता, रमा सिंह, आशा शुक्ला, राजेश अवस्थी, लक्ष्मी शुक्ला, ममता यादव एवं सरोज भदौरिया आदि उपस्थित रहे।