Wednesday, April 24, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जिला जज की भतीजी की दुष्कर्म के बाद हत्या

जिला जज की भतीजी की दुष्कर्म के बाद हत्या

⇒हत्या के पूर्व सामूहिक दुष्कर्म की आशंका
घाटमपुर, कानपुरः शीराजी। बीती रात अज्ञात हत्यारों ने बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा (17 वर्ष) व जिला जज की भतीजी की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी। शव जानवर बांधने वाले उनके घेरे में फेंककर हत्यारे मौके से भाग निकले। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सजेती क्षेत्र के ग्राम कोटरा निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख राम केश के जानवर बांधने वाले घेरे में शुक्रवार तड़के सुबह उनकी बड़ी पुत्री का शव पड़ा होने की जानकारी के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची सजेती पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे परीक्षण के लिए कानपुर भेजा है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा के साथ कई हत्यारों ने दुष्कर्म के बाद राज छुपाने के लिए उसकी हत्या कर दी और मौके से भाग निकले। मामला एक जिला जज के परिवार का होने के कारण पुलिस ने आनन फानन घटनास्थल का फॉरेंसिक टीम, ए एसपी गौरव वंशवाल, एस एस पी अखिलेश कुमार ने निरीक्षण के बाद मातहत पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। पीड़ित पिता ने दुष्कर्म के बाद हत्या की तहरीर सजेती थाने में दी है। पुलिस द्वारा गांव के एक संदिग्ध युवक को पकड़कर पूछताछ की जा रही है। घटना के समय पिता खेतों में पानी लगाने गया था और माँ कहीं बाहर रिश्तेदारी में गई हुई थी। घर में तीन बहनें व दो छोटे भाई मौजूद थे। घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल के नजदीक से 3 कंडोम, जूतों के निशान, मृतका की उल्टी का नमूना आदि सूत्र इकट्ठा किए हैं। थाना अध्यक्ष सजेती लोकेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मृतका के मुंह और नाक से झाग निकल रहा था। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। वहीं इस संज्ञेय अपराधिक घटना के बाद से ग्रामीणों में भय व दहशत व्याप्त है।