Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » 19 जनवरी तक मनाया जायेगा खेल सप्ताह दिवस

19 जनवरी तक मनाया जायेगा खेल सप्ताह दिवस

⇒नेहरू युवा केंद्र द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन
⇒विचार गोष्ठी में स्वामी विवेकानन्द के जीवन पर डाला प्रकाश
फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। नेहरू युवा केंद्र फिरोजाबाद द्वारा शनिवार 12 जनवरी 2018 से 19 जनवरी तक राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र कार्यालय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम नेहरू युवा केंद्र के राज्य प्रशिक्षक योगेश शर्मा एवं एनवाईवी एवं युवा मण्डलों के सदस्यों ने स्वामी विवेकानन्द जी के छवि चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उसके बाद गोष्ठी आयोजित की गई।
इस अवसर पर राज्य प्रशिक्षक योगेश शर्मा ने कहा कि 155वीं जन्मतिथि के रूप में स्वामी विवेकानन्द जी के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। स्वामी जी बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे। विवेकानन्द जी को युवाओं से बड़ी आशाएं थीं। स्वामी विवेकानन्द जी का कहना था कि युवाओं उठो जागो और तब तक नहीं रूको जब तक अपने लक्ष्य को प्राप्त न कर लो। उक्त कार्यक्रम में नेहरू युवा मण्डल के अध्यक्ष शेखर यादव ने कहा कि स्वामी जी ने ऐसे समाज की कल्पना की थी जिसमें धर्म या जाति के आधार पर मनुष्य मनुष्य में कोई भेद न रहे। इस अवसर पर सभी एनवाईवी ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक कुमार एनवाईवी ने किया। कार्यक्रम में कु. दीप्ती शुक्ला, आकांक्षा पनवारिया, इन्दु यादव, कु. वन्दना, कु. सपना, कु. राखी, मुनेन्द्र, विनय कुमार, अमर सिंह, ब्रजेश शर्मा, रामसेवक जादौन आदि उपस्थित रहे।