Friday, September 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » यादा से ज्यादा वोटर बढाने का किया आवाहन

यादा से ज्यादा वोटर बढाने का किया आवाहन

कानपुरः जन सामना संवाददाता। मंधना स्थित सपा के पूर्व विधायक मुनीन्द्र शुक्ला के निवास पर ग्राम प्रधानो, ब्लाक प्रमुखो तथा बूथ प्रमुखों की बैठक सम्बन्न हुई। इस अवसर पर मुनीन्द्र शुक्ला ने आगामी लोकसभा चुनाव 2019 की रूप रेखा प्रस्तुत करते हुए रणनीति तय की।
उन्होने बताया कि सपा अध्यक्ष के निर्देशानुसार नई वोटरलिस्ट तैयार की गयी है और कल्याणपुर ब्लाम में इन वोटर लिस्टो को प्रधानो तथा ब्लाक प्रमुखों को सौंपा गया। उन्होेने कहा कि जनता को भ्रमित कर भले ही भाजपा ने सरकार बनाई हो लेकिन जनता अब जान चुकी है कि विकास किसे कहते है और विकास कौन सी सरकार करा रही थी। उन्होने कहा कि सभी प्रधान और ब्लाक प्रमुख के साथ बूथ अध्यक्ष अपने अपने क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा सपा के सदस्य बनाये और अपनी पार्टी का वोट बढाने। जनता तक पहुंचे और सरकार की योजनाओ, उनके द्वारा किये गये कार्यो का उल्लेखकरे। वहीं गोविन्द त्रिपाठी स्वामी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार अपने किसी भी वादे को पूरा नही कर सकी इसल लिए उसे जमुलेबाज सरकार कहा जाता है। न ही युवाओं के लिए नौकरियों का प्रबन्ध किया गया और न ही लोगों के खातें में पैसे आये बल्कि उनके खातों से पैसा काटने का काम शुरू कर दिया गया। कहा कि किसानो की हालत दिन पर दिन गिरती जा रही है। भाजपा सरकार किसानो के हितों का ध्या नही दे रही है। किसानों की समस्याओं को लेकर आगामी 27 जनवरी को हर तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जायेगा। उन्होने कहा कि सपा ग्रामीण के नये अध्यक्ष के रूप में हमे राघवेन्द्र सिंह जैसा युवक और उसकी टीम मिली है जिससे पार्टी को मजबूती मिली है। सभी प्रधानों को वोटर लिस्ट का वितरण किया गया तथा मकर संक्राति की बधाई देते हुए खिचडी भोज का सभी ने लुत्फ उठाया। इस अवसर पर सचिन वोहरा, सुनील शुक्ला, जिला ग्रामीण अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह यादव, ब्लाक प्रमुख अनुभव शुक्ला चैबेपुर, शैलेन्द्र यादव, गोविन्द त्रिपाठी स्वामी, श्याम सुन्दर यादव विधानसभा अध्यक्ष, शिलू दीक्षित, छात्र नेता पवन तिवारी, मयंक अवस्थी, धीरज सिंह चंदेल, मनीष सोनकर सहित दर्जनो ग्राम प्रधान, ब्लाक प्रमुख, बूथ अध्यक्ष सहित सपा ग्रामीण के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।