Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » वक्फ् बोर्ड अध्यक्ष वसीम रिजवी का पुतला दहन

वक्फ् बोर्ड अध्यक्ष वसीम रिजवी का पुतला दहन

तत्काल गिरफतारी की मांग, आन्दोलन की चेतावनी
कानपुरः जन सामना संवाददाता। एमएमए जौहर फैंस एसोसिएशन द्वारा बाकरगंज चैराहे पर मदरसों में आतंकवाद की शिक्षा दी जाती है बयान के विरोध और धार्मिक भावनाओं को आहत करने के साथ मुस्लिम समुदाय की धार्मिक शिक्षा पर सवालिया निशान उठाये जाने के विरोध में उत्तरप्रदेश शिया वक््फ बोड के प्रदेश अध्यक्ष वसीम रिजवी का पुतला हदन और प्रदर्शन कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की गयी।
पुतला दहन के दौरान संस्था के अध्यक्ष हयात जफर हाशमी ने कहा कि वसीम रिजवी का बयान निंदनीय है तथा लालचवश दिया गया है। भाजपा के करीब और सत्ता में स्थान पाने के लिए ऐसा घटिया बयान देकर उन्होने देश के 25 करोड मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाओं को गाली दी है क्योंकि मदरसे में धार्मिक शिक्षा दी जाती है। कहा रिजवी भाजपा मोह में अपना मानसिंक संतुल खो बैठे है। रईस अन्सारी ने कहा यदि उनकी गिरफ्तारी न हुई तो वह उग्र आंदोलन को विवश होगे। आसिफ कादरी ने कहाकि अभी तो यह चेतावनी है। वसीम रिजवी के निवास पर भी आगे चलकर प्रदर्शन किया जायेगा। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गयी। कार्यक्रम में नियाज उस्मानी, इमरानखान, असद सभी, शहनवाज अन्सारी, रियासत अली, फरहान, तनवीर आरिफ, नफीस अंसारी, मुबीन, उजैर आसिफ, इमरान आदि मौजूद रहे।