Friday, May 3, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » तारकेश्वर सिंह अध्यक्ष एवं अफसर खान महामंत्री चुने गए

तारकेश्वर सिंह अध्यक्ष एवं अफसर खान महामंत्री चुने गए

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उ.प्र., जनपद इकाई चंदौली का हुआ गठन।
मुगलसराय, चन्दौलीः जन सामना ब्यूरो। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उ.प्र जनपद चदौली इकाई का वर्ष 2018-2019 सत्र के लिए पुनर्गठन किया गया। प्रदेश संगठन के निर्देश पर जिलाध्यक्ष तारकेश्वर सिंह ने रविवार को मुगलसराय में सुभाष पार्क स्थित कैम्प कार्यालय पर इकाई का पुनर्गठन करते हुये पदाधिकारियों की नई सूची जारी की गयी। नई सूची के अनुसार कुमार संजय सिंह (मुगलसराय नगर), मंगला सिंह (चकिया) आलोक सिंह (चंदौली), कृष्णकांत गुप्ता (मुगलसराय नगर) व दीपनारायन यादव (चकिया) सभी जिला उपाध्यक्ष वहीं एम. अफसर खान सागर (सकलडीहा तहसील) जिला महामंत्री अनुशासन, विकास शर्मा (मुगलसराय तहसील) जिला महामंत्री संगठन, विनोद पाल (मुगलसराय नगर) जिला महामंत्री व धर्मेन्द्र सिंह (चंदौली) जिला महामंत्री, शेषमणी सिह (चंदौली) जिला कोषाध्यक्ष, प्रमोद सिंह (मुगलसराय तहसील) जिला संगठन मंत्री, राजन सिंह (चकिया), शमशाद अहमद (चकिया) व अंजनी नंदन तिवारी (मुगलसराय नगर) संयुक्त मंत्री, उमेश दुबे (मुगलसराय तहसील) जिला मीडिया प्रभारी बनाये गये है। वही डा. हरेन्द्र यादव को आडिटर की जिम्मेदारी सौंपी गयी।
जिलाकार्यसमिती सदस्य के रुप में डा. अनिल यादव, अखिलेश सिंह, संतोष शर्मा, संजय अग्रवाल (मुगलसराय नगर), जितेन्द्र बहादुर सिंह, विरेन्द्र सिंह, सरवर आलम (सैयदराजा), रामाषीस विश्वकर्मा, रामचंद्र जायसवाल दादा (चकिया)अरुणप्रताप सिंह, शिवदयाल गुप्ता व राजकुमार गुप्ता (सकलडीहा) सहित बीस सदस्य चुने गये।
प्रदेश परिषद के लिये शिवदयाल गुप्ता (सकलडीहा) व कमलेश तिवारी (मुगलसराय नगर) चुने गये।
वाराणसी मंडल के सदस्य के रुप में डा. अनिल यादव, कमलेश तिवारी (मुगलसराय नगर), मुसाफिर विश्वकर्मा (चकिया), अजय सिंह (मुगलसराय तहसील), विरेन्द्र प्रताप सिंह (चंदौली) व रामचंद्र जायसवाल दादा (चकिया) चुने गये।