Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपाईयों ने स्टाॅल लगाकर बांटे कम्बल

भाजपाईयों ने स्टाॅल लगाकर बांटे कम्बल

हाथरसः जन सामना संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में बागमूला चैराहे पर आज स्टाल लगाकर कम्बल वितरित किये गये। भाजपा कार्यकर्ताबागमूला चैराहे पर एकत्रित हुए और मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद डा. बंगाली सिंह, नगर संयोजक अशोक अग्रवाल, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष डा. राजेश कुमार सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष रमेशचन्द्र आर्य, सुनीत आर्य, मोहन पंडित आदि उपस्थित थे।
सर्वप्रथम संत गाडगे जी महाराज के छविचित्र पर माला पहनाकर कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया। कार्यक्रम मुख्य अतिथिओं ने बागमूला चैराहे पर स्टाल लगाकर कम्बल वितरित किये। सैकडों की संख्या में कम्बल वितरित किये गये। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व सांसद डा. बंगाली सिंह ने कहा कि भाजपा सर्वसमाज को ध्यान में रखकर राजनीति करती है। दिवाकर समाज को भाजपा ने पूर्ण सम्मान दिया है। भारतीय जनता पार्टी 2019 में लोकसभा चुनावों में दुबारा से परचम लहरायेगी।
नगर संयोजक अशोक अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के विकास कार्यो को जनता पूर्ण रूप से समझती है। पूरे देश में भाजपा का परचम लहरा रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने अपने विकास कार्यो से सभी को प्रभावित कर दिया है। आने वाले 2019 के चुनावों में भाजपा अपने विकास कार्यो से दुबारा नरेन्द्र मोदी की ताजपोशी करेंगे।
कार्यक्रम में आशाराम भारती, दिनेश भारती, जितेन्द्र भारती, सोनू भारती, मनोज भारती, योगेश भारती, कमल भारती, दिनेश शर्मा, श्याम अग्रवाल, अंकुल भारती, विशन भारती, मोनू भारती, अनिल भारती, सुनील भारती, अजय भारती, ओमवीर भारती, अतुल भारती, भूरा भारती, सूरज भारती, विक्की भारती, योगेश कुमार आदि थे।