Thursday, May 2, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सूरज पाण्डे बने राष्ट्रीय युवा वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव

सूरज पाण्डे बने राष्ट्रीय युवा वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव

कानपुर नगर, जन सामना संवाददाता। कानपुर के दर्शनपुरवा 119/427 निवासी सूरज पाण्डे को राष्ट्रीय युवा वाहिनी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है। एक आयोजन के दौरान यह जानकारी युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष देव प्रकाश शुक्ला द्वारा दी गयी।
कार्यक्रम के दौरान सूरज पाण्डे को नियुक्तिपत्र सौंपा गया। इस अवसर पर सूरज पाण्डे ने कहा कि वह हिन्दुत्व के प्रति आशावान और विश्वस्त है साथ ही वह संगठन की नीतियों और सिद्धान्तों के अनुरूप अनुशासित तरीके से कार्य करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करेंगे।