Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पट्टिका पर दूसरे क्षेत्र के पार्षद का नाम देख भड़की भाजपा पार्षद

पट्टिका पर दूसरे क्षेत्र के पार्षद का नाम देख भड़की भाजपा पार्षद

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। नगर के विभव नगर में पानी की टंकी के समीप अमृत योजना के अन्तर्गत प्लान्टेशन एव खेल मैदान की पट्टिका लगने से पूर्व ही सत्ता पक्ष की पार्षद ने काटा हंगामा नूतन के खिलाफ नारे बाजी कर करते हुए विरोध किया। कहा कि दूसरे क्षेत्र के पार्षद को मेयर दे रही है सम्मान अपनो का अपमान ऐसा नही होने देगे।
नगर के वार्ड नम्बर 13 विभव नगर डा. राज के सामने वाले पानी की टंकी पार्क में आज सुबह अमृत योजना के अन्तर्गत पार्काे का सोन्दर्यी करण के साथ प्लान्टेशन एव खेल मैदान की पट्टिका लगाने के लिए आज विधि विधान से पूजा अर्चना होनी थी। लेकर उसी दौरान क्षेत्रीय पार्षद विमलेशदेवी को लोगो ने कार्यक्रम की जानकारी दी। लेकिन भाजपा पार्षद पर इस कार्य की कोई सूचना नही थी। अपने समर्थकों को लेकर जैसे ही पार्क में पहुची तो वहा देखा कि वार्ड नम्बर 11 के निर्दलीय पार्षद योगेश सिंह के नाम की पट्टिका उसके वार्ड में लगायी जा रही है। जिसपर क्षेत्रीय पार्षद का नाम तक नही है। जिसको देख आक्रोशित भाजपा पार्षद ने मौके पर रखी कुर्सियों फर्स गद्दों को वहा से फैक दिया। पट्टिका को भी उतरवा दिया गया। उसके बाद मेयर नूतन मुर्दाबाद भाजपा जिन्दाबाद के नारे के साथ विमलादेवी पार्षद ने कहा कि जो मेयर अपने पिता , नगर विधायक के इसारे पर अपने ही पार्षदों का अपनाम करने में लगी है। इस को बोर्ड मीटिंग में जबाब दिया जायेगा। पार्टी के पार्षद के साथ क्षेत्रीय पार्षद को पता नही उसके क्षेत्र में क्या हो रहा है एक निर्दलीय पार्षद का रिझाने के लिए यह कार्य नूतन कर रही है। यह पार्टी विरोधी नीति है। इस को बर्दास्त नही किया जायेगा। उक्त मामले में मेयर नूतन ने कहा कि मामला संज्ञान में है भूल बस क्षेत्रीय पार्षद का नाम पट्टिा पर बनाने वाले से छूट गया था। दूसरी पट्टिा बनवाने के बाद ही उस क्षेत्र में कार्य कराया जायेगा। विरोध करने वालों में मनोज चन्देल, राजीव गोयल, शैलेन्द सिंह, हरिओम गुबरेले, मोनू ठाकूर, मनू कुमारी, नीलम देवी, सुमनदेवी आदि थी।