Friday, April 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

हाथरसः जन सामना संवाददाता। आगरा रोड गिजरौली स्थित सेकसरिया सुशीला देवी पब्लिक स्कूल में इण्टर हाउस वाद विवाद प्रतियेागिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 9 व कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने केवल अंग्रेजी भाषा ही समकालिक संसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है टोपिक पर पक्ष और विपक्ष में हिन्दी और अंग्रेजी में अलग-अलग विचार व्यक्त किये। इस प्रतियोगिता का परिणाम ब्लू हाउस के पृथ्वी चैधरी ने अंग्रेजी में पक्ष में बोलकर प्रथम स्थान, ग्रीन हाउस के आलोक सिंह ने अंग्रेजी में विपक्ष में बोलकर प्रथम स्थान, अमन कुमार ने हिन्दी के पक्ष में तथा ईशु गुप्ता ने हिन्दी में विपक्ष में बोलकर प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा रेड हाउस की श्रुति शर्मा ने अंग्रेजी के पक्ष में बोलकर द्वितीय स्थान तथा यलो हाउस तान्या अग्रवाल ने अंग्रेजी के विरोध में तथा ब्लू हाउस की तान्या तिवारी ने अंग्रेजी के विरोध में बोलकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ग्रीन हाउस की प्रांजलि माथुर और ब्लू हाउस की रश्मी पोनिया ने हिन्दी में विरोध में बोलकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल में उदय सिंह, प्रीति जैन, राजेश प्रजापति थे।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक दिनेश सेकसरिया, प्रधानाचार्य के. ए. एन. शर्मा, उप प्रधानाचार्य कमलेश शर्मा, उपवन गुप्ता, प्रियंका जैन आदि अध्यापक व अध्यापिकायें उपस्थित थे।