Saturday, May 4, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » युवाओं के लिये प्रेरणाश्रोत थे नेताजी सुभाष चंद्र बोस-प्रकाशनिधि गर्ग

युवाओं के लिये प्रेरणाश्रोत थे नेताजी सुभाष चंद्र बोस-प्रकाशनिधि गर्ग

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। कांग्रेसियों ने धूमधाम से नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनायी। इस दौरान जिला व शहर कांग्रेस कमेटी ने संयुक्त रूप से सुभाष तिराहे पर नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिसमें जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी, शहर अध्यक्ष गुलाम जीलानी, सेवादल अध्यक्ष नुरूलहुदा लाला राईन गांधी, अजय शर्मा, सुबूर अली, आमिर अली, गुलशन पार्षद पति, हरीमोहन शर्मा, रामनिवास यादव, मोहम्मद येसन सिद्दीकी, प्रशांत तिवारी आदि रहे।
वहीं कांग्रेस के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष प्रकाशनिधि गर्ग एवं कार्यवाहक शहर अध्यक्ष साजिद बेग के नेतृत्व में सुभाष तिराहे पर नेाजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नेताजी की जन्म जयंती मनायी गयी। इस दौरान कांग्रेस कार्यवाहक जिलाध्यक्ष प्रकाशनिधि गर्ग व कार्यवाहक शहर अध्यक्ष साजिद बेग ने कहा कि नेताजी के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। वे युवाओं के लिये प्रेरणाश्रोत थे। इस दौरान मुर्तजा हुसैन अंसारी, अतुल पोरवाल, वकार अहमद, मुहम्मद सलीम, अरसलान अहमद, अजय शर्मा, डा. मुकेश शर्मा, मुहम्मद अरबीब सिद्दीकी, आशीष तिवारी, अजहर वेग, अंकित शर्मा आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की।