फिरोजाबाद। सुहागनगरी में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का तीन दिवसीय जन्म कल्याणक महोत्सव रथयात्रा के साथ शुरू हुआ। निर्भर सागर महाराज पाठशाला के बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। महावीर स्वामी की रथयात्रा शोभायात्रा मनमोहक झांकियों के साथ निकाली गई। रजत रथ पर सवार महावीर स्वामी की जगह-जगह आरती उतारकर पुष्प वर्षा की
भगवान महावीर रथयात्रा रथयात्रा राजा दाल मिल को शुरू हुई। रथयात्रा का शुभारम्भ नगर विधायक मनीष असीजा, महापौर कामिनी राठौर, निमिष जैन, धीरेन्द्र जैन ने फीते की गांठ खोलकर किया। मुनि अमित सागर महाराज, आचार्य एकत्व सागर महाराज के सानिध्य में निकली शोभायात्रा में बैंड बाजे मधुर धुवनि बजाकर आकाश को गुंजायमान कर रहे थे। रथयात्रा में सबसे आगे लोग धर्म पताका फहराते हुए चल रहे थे। उनके पीछे घोड़े पर सवार नगाड़ा वादक रथयात्रा यात्रा आने का संदेश दे रहे थे। यात्रा में कुंडलपुर भगवान महावीर के अभिषेक की झांकी, भगवान नेमिनाथ की बरात, चंद्रप्रभु भगवान की छतरी की झांकी, मुनिश्री तरुण सागर का संदेश, भगवान महावीर का पालना आकर्षण का केंद्र रहा। स्वर्ण रथ पर माँ जिनवाणी विराजमान थीं तथा रजत रथ पर भगवान महावीर की प्रतिमा विराजमान थीं। रथयात्रा मार्ग में जिनभक्तों ने श्रीजी के रथ की आरती उतारी। बालिकाएं डांडिया नृत्य करती हुई चल रही थी। शोभायात्रा नालबंद चौराहा, छोटा चौराहा, घंटाघर, सदर बाजार, मुहल्ला गंज, डाकघर चौराहा, कोटला रोड़ होते हुए पीडी जैन कालेज के सामने मेला प्रांगण में पहुंची। जहां पर मेला प्रांगण में बने अस्थाई जिनालय में पाण्डुक शिला और श्री जी को विराजमान किया गया। मंत्रोंच्चारण के साथ जिनाभिषेक किया गया। रथयात्रा में समिति अध्यक्ष संजीव जैन जूली, महामंत्री आकाश जैन, संजय जैन पीआरओ, चंद्रप्रकाश जैन, अजय जैन, आदीश जैन, मनोज जैन, संजीव जैन एड, विजय जैन एड, कुलदीप मित्तल एड, दीपक जैन, निमेश जैन, शैलेंद्र जैन, देवेन्द्र जैन, प्रदीप जैन, अनुज जैन तुलसी विहार के अलावा पूर्व सपा जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव, पूर्व एमएलसी डॉ दिलीप यादव, सत्येंद्र जैन सौली, कमलेश यादव, टीटू प्रधान आदि शामिल रहे।