Friday, May 3, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पांच दिन पूर्व नहर में गिरे युवक का शव पीएसी के जवानों ने निकाला

पांच दिन पूर्व नहर में गिरे युवक का शव पीएसी के जवानों ने निकाला

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। विगत पांच दिन पूर्व भाई के साले के साथ बाइक पर जा रहा एक युवक नहर में गिर गया। जिसका शव आज पीएसी के जवानों ने स्टीमर द्वारा आज निकाला गया। शव को कब्जे में लेकर इलाका पुलिस पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आयी।
थाना फरिहा क्षेत्र के गांव सैटई निवासी 23 वर्षीय रिक्कू पुत्र दिनेशपाल सिंह विगत 19 जनवारी को अपने भाई रविन्द्र की मौसेरी ससुराल थाना एका के गांव नगला देवी गया हुआ था। जहां उसने साले अनिल कुमार पुत्र उदयवीर सिंह के साथ शराब का सेवन कर लिया। शराब के नशे में जीजा -साले बाइक द्वारा नगला देवी से सैटई के लिए आ रहे थे। उसी दौरान नगला घरू की नहर के किनारे बाइक फिसलने से दोनो लोग बाइक से गिर गये। रिक्कू उसी समय नहर में चला गया। अनिल ने होश आने पर घटना की जानकारी परिजनों को दी। रात्रि में ही परिजनों में घटना के बाद कोहराम मच गया। दर्जनों लोग नहर पर पहुच गये। काफी खोजने पर रिक्कू का पता नही लगा। 20 जनवारी को परिजनों ने थाना एका में घटना की जानकारी दी। पुलिस ने गोताखोरो द्वारा शव को खोजने का प्रयास किया लेकिन उसका कहीं भी पता नही चला। विगत चार दिन से गोताखोरो तैरने वालों के माध्यम से रिक्कू के शव को तलाशा गया। लेकिन कही भी पता नही चला। मंगलवार को आगरा से पीएसी के जवानों को स्टीमर की सहायता से शव को खोजने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता हाथ नही लगी, बुधवार को पुनः प्रयास करने पर आज सुबह दस बजे शव को घटना स्थल से लगभग 200 मीटर दूरी पर ही बरामद कर लिया। शव मिलने पर परिजनों को रूधन मच गया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आयी।