Wednesday, May 8, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सड़क हादसें में एक व्यक्ति की मौत साथी घायल

सड़क हादसें में एक व्यक्ति की मौत साथी घायल

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। थाना टूण्डला क्षेत्र के राजा का ताल स्थित हाईवे पर विगत रात्रि में सड़क पार करते समय दो लोगो को अज्ञात वाहन ने टक्कर मर दी। जिससे दो लोग घायल हो गये, घायलों को पीआरवी के लोगो द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आये। जहां से उनको आगरा भेजा गया। जिसमें एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गयी।
थाना टूण्डला क्षेत्र के राजा का ताल निवासी 45 वर्षीय अशोक कुमार पुत्र प्रतापसिंह पडाके की ठेल लगाता था। रात्रि में पडोस के ही 32 वर्षीय पंकज पुत्र हरीशचन्द्र के साथ पास के ही होटल पर खाना खाने के लिए जा रहा था। रास्ते में सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मर दी। जिससे दोनो लोगो घायल हो गये, घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुची पीआरवी के लोगो द्वारा घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां से दोनो लोगो की हालत नाजुक देखते हुए आगरा भेजा गया। रास्ते में ही अशोक कुमार की मौत हो गयी, मृतक के शव को वापस पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। पंकज का प्राईवेट अस्पताल ले जाया गया।