Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » हमें चाहिये गांधी जी का भारत-सौरभ पोरवाल

हमें चाहिये गांधी जी का भारत-सौरभ पोरवाल

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा महात्मा गांधी जी की प्रतिमा से पैदल मार्च निकाल कर एवं महात्मा गांधी जी को श्रद्धाजंलि अर्पित कर शहीद दिवस मनाया गया। जिसमें लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष सौरभ पोरवाल ने कहा हमें गांधी जी का भारत चाहिये जिसमें सभी जाति धर्म के लोग अमन चैन से एक दूसरे के साथ मिलजुल कर रहते थे लेकिन आज जो सरकार है उसमें जाति धर्म के नाम पर अराजकता का माहौल बना हुआ है।
इसी क्रम में विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष चांद कुरैशी ने कहा कि महातमा गांधी जी के बलिदानों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। वह एक शान्तिदूत थे। त्याग और बलिदान के पुरूष थे। महात्मा गांधी जी को श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुये कहा कि हम सभी को महात्मा गांधी जी के बताये गये आदर्शो पर चलना चाहिये। वह एक त्याग की मूर्ति थे। मार्च में मुख्य रूप से वकार अहमद, अजय, अनिल यादव, मुहम्मद आदिल, मुहम्मद अकसर, कल्लू अंसारी, मुहम्मद अरीब, नदीम कुरैशी, अमित कुमार, बल्लू सिंह, गौरव गोयल, अमित शर्मा, जाविद कुरैशी, कमालुद्दीन, शिवम शर्मा, अर्पण जैन, विशाल गुप्ता, अर्जुन सिंह, शिवा सैनी, जावेद अंसारी, महेंद्र सिंह, सोनू अग्रवाल आदि रहे।