Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » यूपी दिवस का लाइव प्रदर्शन अधिकारियों व आमजन द्वारा सराहा गया

यूपी दिवस का लाइव प्रदर्शन अधिकारियों व आमजन द्वारा सराहा गया

जनपद में आयोजित हुए भव्य यूपी दिवस, गणतन्त्र दिवस, मतदाता जागरूकता दिवस में महान पुरूषों को याद कर श्रृद्धासुमन किये गये अर्पित, कार्यक्रमों की रहीं धूम
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जनपद में हुए विभिन्न महत्वपूर्ण जनपदस्तरीय कार्यक्रम यूपी दिवस, मतदाता जागरूकता दिवस व 69वें गणतन्त्र दिवस पर जनपद में विभिन्न आयोजित कार्यक्रमों का भव्य आयोजन हुआ जिसमें गणतन्त्र दिवस पर गणतन्त्र के नायक व संविधान शिल्पी भारत रत्न बाबा साहब डा. भीमराव रामजी अम्बेडकर, पं. दीनदयाल उपाध्याय, लाल बहादुर शास्त्री, महात्मागांधी, शहीद भगत सिंह, चन्द्रशेखर आजाद, सरदार भल्लभ भाई पटेल, जवाहर लाल नेहरू, स्वतन्त्रता सेनानियों को याद कर उनको श्रृद्धासुमन अर्पित किये तथा कार्यक्रमों का धूम-धाम से आयोजन किया गया। राजधानी लखनऊ से आयी एलईडी वैन द्वारा भी देश व विभिन्न राज्यों का गणतन्त्र, लखनऊ के यूपी दिवस व मतदाता जागरूकता दिवस का लाइव प्रदर्शन पुलिस लाइन, अकबरपुर महाविद्यालय, जानकी प्रागढ़ आदि में किया गया जिसको अधिकारियों व आमजन द्वारा सराहा गया। आयोजित पुलिस लाइन में कार्यक्रम में जिलाधिकारी कुमार राकेश कुमार सिंह ने तिरंगा फहरा कर ध्वजारोहण किया तथा गणतन्त्र दिवस परेड की सलामी ली। यूपी दिवस पर सांसद देवेन्द्र सिंह भोले, विधायक प्रतिभा शुक्ला, विनोद कटियार, अजीत सिंह पाल आदि ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ व राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर डीएम राकेश कुमार सिंह द्वारा जागरूकता रैली को झंडी दिखाकर रवाना व जागरूकता सभा को दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया गया। गणतन्त्र दिवस राष्ट्रीय पर्व, गौरव व सम्मान का पर्व है जो हमें न्याय, समता, स्वतन्त्रता तथा बन्धुत्व तथा देश व समाज को राष्ट्रीय एकता, अखण्डता, मजबूती प्रदान करने के साथ ही विकास, उन्नति, प्रगति, समृद्धि की राह पर चलते हुए संकल्पांे को भी याद दिलाता है। हमें विश्व के सबसे बड़े लोकतान्त्रिक देश होने का गर्व है। देश का गणतन्त्र बड़ी मुश्किल कठिनाईयों ज्ञात और अज्ञात देश भक्तों के बलिदान, कुर्वानी तथा गाथाओं के पश्चात मिला है। जिससे सभी परिचित है। अपने सम्बोधन में कहा वहीं आहवान किया गया कि देश की आजादी की अक्षुण्णता को हम सभी को बनाये रखना है। देश में हमें महत्वपूर्ण धरोहर दी है वह फले फूले बेहतर दिशा में हो गणतन्त्र को हमें अपने कार्यो से बहुत खूबसूरत बनाना है और इस खूबसूरती को लेकर आगे चलना भी है। राष्ट्र के सामाजिक, आर्थिक समाज की चिन्तन व सोच भी निरन्तर परिवर्तित हो रही है। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने संविधान शिल्पी बाबा साहब डा. भीमराव रामजी अम्बेडकर आदि महान पुरूषों का स्मरण करते हुए कहा कि देश में विभिन्न जाॅति, धर्मो, विचारधारा के लोग होते हुए सभी लोग मिलजुलकर रहते है जो विविधता में एकता व अखण्डता का प्रतीक है, तथा देश को संगठित बनाये रखकर दुनिया के सामने भारत के मस्तिक व सम्मान को ऊॅचा रखा है। देश में विकास का एक लम्बा सफर तय किया है, जिसे भी अभी बहुत कुछ करना है। जिलाधिकारी ने परेड का निरीक्षण किया। सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह के लिए कई पुलिस कर्मियों, समाजसेवियों में स्वाट टीम प्रभारी उप निरीक्षक संतोष कुमार आर्य, स्वाट टीम के रविन्द्रर सिंह, मोहित तिवारी, राहुल, राघवेन्द्र सिंह, संजय सिंह, अनूप सिंह, चालक धन्ना सिंह व सर्विलांश सेल के अनिल कुमार, मनीष कुमार मिश्रा, यूपी डायल-100 के महेश कुमार, चालक अवध किशोर व प्रभारी यातायात के महेन्द्र प्रताप सिंह तथा उल्लेखनीय एवं असाधारण कार्यो के लिए पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह प्राप्त करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों में निरीक्षक विक्रम सिंह चैहान सिल्वर, उप निरीक्षकों में अमर सिंह, दिग्विजय सिंह, संतोष कुमार आर्य, पुष्पा देवी मुख्य आरक्षी, धन्ना सिंह आरक्षी चालक, होती सिंह मुख्य आरक्षी, कैलाश बाबू आरक्षी को गोल्ड देकर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने परिचय प्राप्त कर उन्हें सम्मानित भी किया गया। जेके मिलेनियम प्रथम व केन्द्रीय विद्यालय को द्वितीय पुरस्कार बच्चों द्वारा समूह गीत, लोकनृत्य, देशभक्ति गान आदि प्रस्तुत सांस्कृतिक, देशभक्ति कार्यक्रमों के लिए मिला। जिला जज पियूष श्रीवास्तव, डीएम राकेश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक रतन कान्त पाण्डेय ने उत्कृष्ठ कार्य करने के लिए प्राप्त प्रशंसा पत्र, मेडल आदि पुलिस अधीक्षक रतन कान्त पाण्डेय, एएसपी अरूण कुमार श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी एके श्रीवास्तव, महेन्द्र पाल आदि के साथ ही समाजसेवी कंचन मिश्रा को भी सम्मानित किया गया। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग उत्तर प्रदेश की एलईडी वैन ने दिल्ली में आयोजित गणतन्त्र दिवस परेड व लखनऊ में गणतन्त्र दिवस परेड व यूपी दिवस का सीधा प्रसारण भी दिखाया प्रदेश व केन्द्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का भी प्रदर्शन किया जिसे जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक रतन कान्त पाण्डेय सहित दर्शकों ने सराहा। एलईडी वैन का कार्यक्रम केन्द्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय के सैकड़ांे छात्र-छात्राओं ने भी देखा तथा एलईडी वैन के साथ अपनी फोटो भी खिचायी। कार्यक्रम में युवा छायाकार ऋत्विक विसेन की फोटोग्राफी व मास्टर राज गुप्ता की गणतन्त्र पगडी की भी चैतरफा प्रशंसा हुई। यूपी दिवस पर यूपी के इतिहास के साथ ही स्वतन्त्रता सेनानियों, सांस्कृतिक विरासत तथा राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता दिवस पर मतदान व मतदाता व सशक्त लोकतंत्र का महत्व व उपयोगिता बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी थी।