Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मेधावियों की लिस्ट से ‘टाॅपर’ का नाम गायब

मेधावियों की लिस्ट से ‘टाॅपर’ का नाम गायब

2016-12-14-1-1-ssp-ashwini⇒प्रेम बालिका इण्टर काॅलेज नौबस्ता में मेधावी छात्रा से हुई पक्षपात
⇒मेधावियों की लिस्ट से अपना नाम न देख छात्रा हुई मायूस

कानपुर, जन सामना संवाददाता। जिन टाॅपर्स पर स्कूल-काॅलेज वाले नाज़ करते है। काॅलेज फख्र से अपना विद्यार्थी बताकर समाज में नजीर पेश करते हैं। ऐसे में नौबस्ता के प्रेम बालिका इंटर काॅलेज में टाॅपर खुद पक्षपात की शिकार हुई है। ऐसा क्यों और कैसे हुआ? ये काॅलेज प्रशासन ही जानता है। छात्रा काॅलेज की टाॅपर है लेकिन काॅलेज की मेधावी छात्राओं की सूची से छात्रा का नाम व फोटो गायब है।
वरूण विहार बर्रा आठ निवासी श्याम सिंह की बेटी अश्विनी सिंह ने प्रेम बालिका इंटर कालेज में वर्ष 2016 की यूपी बोर्ड बारहवीं की परीक्षा में 447 अंक के साथ टाॅप किया है। बुधवार को अश्विनी किसी कार्यवश काॅलेज गई थी जहां काॅलेज की दीवाल पर लगे फ्लेक्स बैनर पर बारहवीं के मेधावियों की फोटो सहित टाॅपर का विवरण अंकित है। बैनर देख छात्रा अश्विनी चकित रह गई। छात्रा ने देखा कि उसका नाम मेधावियों की सूची में नहीं है। यह देख छात्रा मायूस हो गई और चिंताजनक भाव में घर पहुंच अपने परिजन को अवगत कराया। छात्रा के परिजन ने काॅलेज के कर्मचारी सैनी से उक्त बाबत जानकारी मांगी तो उन्होंने कहा कि छात्रा काॅलेज की टाॅपर है लेकिन मेधावियों की सूची में फोटो व विवरण न होने पर खेद जताते हुए मेनेजमेण्ट को अवगत कराने की बात कही। उन्होंने यह भी कहाकि हमें छात्रा पर गर्व है अश्विनी ने उच्च अंक के साथ टाॅप कर काॅलेज का नांम रौशन किया है। उन्होंने जल्द ही मेधावियों की लिस्ट मे सुधार करने की बात कही।