Thursday, May 2, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » देश की सुरक्षा के लिए महायज्ञ 11 मार्च से

देश की सुरक्षा के लिए महायज्ञ 11 मार्च से

देश भर में सभी की होगी सहभागिता
हर घर से यज्ञ आहूति के लिए लिया जायेगा घी, चलाई जयेगी घी रथ यात्रा
कानपुर नगर,जन सामना संवाददाता। देश की सुरक्षा एवं समृद्धि के लिए 8 दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन आगामी 11 मार्च से 25 मार्च तक किया जा रहा है, जिसमें 1111 वैदिक विधा में निश्णात ब्राम्हण मां पराम्बा भगवती मंगलामुखी 108 कुण्डीय राष्ट्र रक्षा महायज्ञ करेंगे, यह जानकारी एक वार्ता के दौरान के महेश गिरी ने दी।
उन्होंने बताया कि यह राष्ट्र रक्षा महायज्ञ अनुष्ठान है, जिसका उद्देश्य हमारे देश की सुरक्षा, समृद्धि, प्रगति के लिए किया जा रहा है। इस महोत्सव में देश की समृद्धि विरासत एवं गौरवशाली इतिहास को जीवंत करते हुए यह महायज्ञ एक भव्य सांस्कृतिक महोतसव प्रस्तुत करेगा। यहां सनातन काल से चली आ रही भारतीय वैदिक विज्ञान की अनूठी झलक भी प्रस्तुत की जायेगी। बताया गया कि इस महोत्सव में धार्मिक एवं आध्यात्मिक गुरू, प्रमुख राजेनता, प्रशासनिक अधिकारी तथ काॅपरेट जगत के शीर्ष लोग भाग लेंगे। महायज्ञ का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को जाग्रहत करना है तथा इसमें देवी रथ यात्रा हेागी जिसमें बड़ी संख्या में महिलाये कलश के साथ यात्रा करेगी साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी देखी जा सकेंगी। बताया गया कि इस राष्ट्र रक्षा महायज्ञ राष्ट्र भावना को जाग्रत करने, भारतीय होने क गौरव जाग्रत करने का प्रयास है, इस कार्य से सदियों पुरानी यज्ञ परम्परा को साकार करने की कोशिश की जा रही है। महायज्ञ में देश भर में सभी की सहभगिता को बढावा देने के लिए घी रथ यात्रा चलाई जायेगी, इसके माध्यम से हर घर से एक चम्मच घी की आहुति का आवाहन किया जायेगा।