Saturday, April 19, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पुरानी रंजिश के चलते वृद्ध महिला को मारी गोली घायल

पुरानी रंजिश के चलते वृद्ध महिला को मारी गोली घायल

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव गढ़ी निर्भय में पुरानी रंजिश के चलते एक वृद्ध महिला को गोली मार कर घायल कर दिया। घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल से आगरा भेजा गया।
थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव गढ़ी निर्भय निवासी 60 वर्षीय विद्यादेवी पत्नी स्व0 रमेश अपने खेत की ओर गयी थी। उसी दौरान गांव के ही मोनू उसके साथियों ने महिला को गोली मार कर घायल कर दिया। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीणों में हडकम्प मच गया, मौके पर जाकर परिजनों ने देखा कि महिला लहु-लुहान हालत में जमीन पर पडी है। उसको आनन -फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आये। घायल महिला के परिजनों ने बताया कि गांव के मोनू से पुरानी रंजिश चल रही है। जिसके चलते उसको गोलीमार कर घायल किया है। महिला को अस्पताल से आगरा भेजा गया। उक्त घटना में थानाध्ष्क्ष पचोखरा ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अभियोग दर्ज करते हुए घटना की जांच की जा रही है।