Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विश्व हिन्दू महासंघ का समरसता सेवाश्रम कार्यक्रम संम्पन्न

विश्व हिन्दू महासंघ का समरसता सेवाश्रम कार्यक्रम संम्पन्न

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। विश्व हिन्दू महासंघ द्वारा एक समरसता सेवाश्रम कार्यक्रम करते हुए सहभोज किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के आगरा से पधारे पदाधिकारियों ने संगठन के जिलाध्यक्ष के रूप में अंकित उपाध्याय की घोषण भी की है। विश्व हिन्दू महासंध द्वारा नगर के लालऊ रोड रहना स्थित एक पब्लिक स्कूल में समरसता सेवाश्रम के रूप में सहभोज कार्यक्रम किया। जिसमें दर्जनों लोगो ने भाग लिया। इस मौके पर आगरा से पधारे मुख्य अतिथि धर्मवीर सिंह राना ने सन्त रविदास के जीवन का वर्णन करते हुए मन चंगा कठौती में मंगा वाली कहावत को कहते हुए कहा कि जहां भी देखों अपनी आस्था होगी वही भगवान प्रकट हो जायेगा। हर जाति को एक जुट रहने का समय है। तभी हमारा समरसता का भाव लोगो में जागरूक होगा। हिन्दू संगठन मजबूत होगा। आगरा से पधारे अरविन्द सिकरवार, शरद परमार ने कहा कि सभी लोगो को एक साथ लेकर चलेगे। तभी समरसता का भाव हम लोग एक दूसरे में देख सकेगे। आज हिन्दू संगठन को चलाने के लिए एकजुटता दिखना होगा। कार्यक्रम के अन्त में धर्मवीर सिंह राना ने कहा कि जिला इकाई में अंकित उपाध्याय का जिले की कमान दी जा रही है। इस को यह भली भाॅति लोगो का संगठित कर आगे बढ़ाने का कार्य करेगे।