Thursday, April 18, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सवर्ण संगठन ने मेयर के लिए किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ

सवर्ण संगठन ने मेयर के लिए किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। सवर्ण संगठन फिरोजाबाद द्वारा नगर के गाॅधी पार्क में महापौर के लिए बुद्धि- शुद्धि के लिए हवन करते हुए विरोध प्रकट किया। वही पिता द्वारा नगर निगम चलाने के साथ मेयर का कठपुलती बताया गया। विगत दो दिन पूर्व नगर के पालीवाल हाॅल में सर्वण संगठन युवा द्वारा नगर निगम की महापौर नूतन राठौर के साथ ब्राण्ड एम्बेस्डरों का स्वागत कार्यक्रम रखा था। उस में महापौर के न पहुचने पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर उपाध्याय द्वारा राजनीति में भेदभाव की बात कहते हुए रोष प्रकट लिया। इसी क्रम में महापौर नूतन राठौर को उसके पिता मंगल सिंह द्वारा हर कार्य में हस्तक्षेप करने की बात कहते हुए उसको कठपुतली बोला। आज गाफधी पार्क में महापौर नूतन राठौर की बुद्धि’-शुद्धि के लिए हवन पूजन कार्यक्रम रखा। जिसमें नगर विधायक मनीष असीजा का नगर निगत का राजा बताते हुए विधायक होने पर भी वह नगर निगम में हस्तक्षेप कर रहा है। वही मेयर पिता के इशरों पर कार्य करती है। मनोज शंखवार से भी अभद्रता करने की बात कही। नगर निगम के ठेके अपने चहेतों रिस्तेदार को मंगलसिंह दिला रहे है। वकालत छोड कर नगर निगम को चलाने का उसको सपना सर्वण संगठन पूरा नही होने देगा। बेटी मेयर है तो वही नगर निगम चलायेगी। युवा नेता निशान्त गर्ग के साथ दर्जनांे संगठन के लोग मौजूद रहे।