Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सड़क हादसों में दो लोग घायल

सड़क हादसों में दो लोग घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अलग -अलग सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना मक्खनपुर क्षेत्र इन्दूमई के समीप बाइक सवार गोविन्दपुर निवासी 60 वर्षीय बाबूराम पुत्र दौजीराम को आज सुबह अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। घायल वृद्ध को परिजनों ने आनन -फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दूसरी घटना में थाना उत्तर क्षेत्र ककरऊ कोठी निवासी गजेन्द्र पुत्र ओमप्रकाश नगर निगम में वाहन चालक है। जो कि ट्रैक्टर लेकर सफाई के दौरान कनैटा मोड के समीप गया था। उसी दौरान रसूलपुर क्षेत्र मौढ़ा के समीप ट्रेक्टर से उतर कर फोन से बात कर रहा था। उसी दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर से वह घायल हो गया। घायल को सड़क पर पडा देख मौके से गुजर रही थाना रसूलपुर पुलिस के लोगो ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल के पास मिले पते के आधार पर सूचना नगर निगम के साथ परिजनों को दी।