Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » फाल्गुनी चैरिटी मेले का आयोजन 17 को

फाल्गुनी चैरिटी मेले का आयोजन 17 को

कानपुर, स्वप्निल तिवारी। आल इंडिया वुमन कॉन्फ्रेंस के तत्वावधान में अध्यक्ष उमा जैन की अध्यक्षता में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। इस मौके पर उमा जैन ने बताया कि गरीब महिलाओं एवं बच्चों के सहायता हेतु यह समाज सेवी संगठन है। संस्था का मुख्य उद्देश्य मलिन बस्ती के बच्चों को शिक्षित करवाकर उन्हें स्वावलंबी बनाना रहता है। संस्था द्वारा विभिन्न परियोजनाओं को संचालित किया गया है। उक्त परियोजना को संचालित करने हेतु धन की आवश्यकता होती है। इसी उद्देश्य को पूरा करने हेतु संस्था द्वारा प्रतिवर्ष चैरिटी मेला का आयोजन किया जाता है। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी संस्था फाल्गुनी चेरिटी मेला का आयोजन 17 फरवरी दिन शनिवार 11 बजे मर्चेंट चेंबर में किया जाएगा। बताया कि चैरिटी मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि महापौर प्रमिला पांडे एवं विशिष्ट अतिथि सौम्या अग्रवाल के द्वारा किया जाएगा। मेले का मुख्य आकर्षण विभिन्न प्रकार के स्टॉल जिनमें मन भावन खानपान, गृह सज्जा का सामान, सब ज्वैलरी, आधुनिक सूट एवं साड़ियां उपलब्ध रहेंगी। पत्रकार वार्ता में मुख्य रुप से आशा शुक्ला, मंजू, आशा सिंह, तेज कौर, हरविंदर कौर, किरन दीक्षित, डॉ गिरीश कुमारी, मीना अग्रवाल, उषा अग्रवाल व कृष्णा अग्रवाल मौजूद रहीं।