Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » शहर में लगे है गन्दगी के ढैर, सफाई अभियान कागजों तक ही सीमित

शहर में लगे है गन्दगी के ढैर, सफाई अभियान कागजों तक ही सीमित

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। शहर में गन्दगी से कब मिल सकेगी, महापौर जी निजात, शहर की जनता ने कहा कि कागजों में चल कर रह जायेगा, नूतन जी का सफाई अभियान, जगह-जगह गन्दगी सफाईकर्मियों की मनमानी से शहर के लोग काफी परेशान नजर आ रहे है।
एक ओर तो सफाई कर्मचारियों को आदेश देने के बाद महापौर क्षेत्र में दौरे के लिए निकल रही है। दौरे का नाम सुनकर सफाई कर्मचारियों के साथ अधिकारी सफाई करते नजर आते है। वही कुछ जगह गन्दगी दिखती है तो उसको अपने सामने सफाई करा देती है। लेकिन शहर में दोपहर तक कूडे के ढेर लगे रहते है। कूडेदान भरे खडे लोगो को संकेत करते है कि महापौर जी का यह है सफाई अभियान इस ओर भी ध्यान दिया जाये। रेलवे लाइन के किनारे गन्दगी खुद सफाईकर्मी करते है। इधर -उधर से कूडा एकत्रित करने के बाद रेलवे लाइन के किनारे सीबर पम्प के समीप एकत्रित कर दिया जाता है। लेकिन महापौर का इस ओर कोई ध्यान नही दिया जाता है। लोगो में चर्चा होती है कि महापौर पूरे परिवार के साथ सफाई निरीक्षण को निकलती है। जिनके साथ पिता भाई सगे सम्बन्धियों के अलावा नगर निगम के क्षेत्रीय कर्मचारी होते है। जबकि क्षेत्र की जनता का एक या दो ही लोग नजर आते है। गन्दगी केे बारे में महापौर नूतन राठौर ने कहा कि सफाई अभियान पूरे शहर के चलाया जा रहा है। सफाई के बाद लोग अपने घरों का कूडा डाल देते है। जिससे पुनः गन्दगी हो जाती है इस के लिए शहर की जनता को भी नगर निगम का साथ देना होगा, सफाई होने के बाद दूसरे दिन कूडा उठने से पूर्व ही डालना चाहिये।