Thursday, March 28, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा नेताओं ने पुलिस पर लगाया सपा बसपा की मानसिकता से कार्य करने का आरोप

भाजपा नेताओं ने पुलिस पर लगाया सपा बसपा की मानसिकता से कार्य करने का आरोप

विशेष समुदायें के लोगो को बचाने के लिए थाना उत्तर प्रभारी ने रचा यह नाटक- डा0 अखिलेश
भाजपा के प्रदेश नेता की नही चली थाने में लोटे बैरिंग
शुक्रवार को शहर में चप्पे’चप्पे पर नजर आयी पुलिस डीएम एसएसपी ने थाने में डाला डेरा
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। विगत दिन थाना दक्षिण क्षेत्र गांधी पार्क के समीप भाजपा नेताओं व विशेष वर्ग के लोगो में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। मौके पर पहुचे थाना उत्तर प्रभारी लोकेश भाटी के साथ भाजपा नेताओं द्वारा की गयी अभद्रता को लेकर रात भर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ ताबडतोड दविश देते हुए एक नेता के घर पर ताला जडने के बाद सीज कर दिया। वही रात्रि में पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी एसएसपी गस्त करते रहे। वही शुक्रवार को थाना दक्षिण में जिलाधिकारी एसएसपी डेरा डाले हुए थे। शहर में भारी मात्रा में फोर्स लगाया गया। जिससे शहर में पूर्ण रूप से शान्ति बनी नही। दूसरी ओर भाजपा नेताओं ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए भाजपा को बदनाम करने की बात कही है।
विगत रात्रि में गांधी पार्क चैराहा पर भाजपा नेता लकी गर्ग उसके साथियों का विवाद विशेष समुदाये के लडको से हो गया। उसी दौरान सूचना पर पहुचे थाना उत्तर प्रभारी लोकेश भाटी के साथ भाजपा नेताओं द्वारा अभद्रता कर दी। जिससे लेकर मामला गर्मा गया, रात्रि में प्रदेश कार्यकारिणी नेता नानक चन्द्र अग्रवाल द्वारा लोकेश भाटी से मामले का शान्त करने पर बात कही। लेकिन नौकरी छोडने की बात कहते हुए कहा कि नौकरी छोड सकता हॅॅू, लेकिन सुलहनामा नही किया जायेगा। रात्रि में ही आई जी के आने के बाद भाजपा के लकी गर्ग के साथ तीन लोगो के खिलाफ नामजद अभियोग दर्ज करते हुए रात्रि में जिलाधिकारी नेहा शर्मा, एसएसपी डा0 मनोज कुमार, एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह के पुलिस बल के साथ थाना दक्षिण के हिमायूपुर निवासी लकी गर्ग के घर पहुची जहां घर पर कोई नही मिला तो पुलिस ने ताला जडते हुए चाली लेकर थाने पहुच गयी, मकान को सील कर दिया गया। वही दूसरे आरोपी महावीर नगर निवासी धीरज पारासर के साथ जलेसर रोड निवासी उदयठाकुर के घर पुलिस ने दबिश दी लेकिन कोई भी पुलिस के साथ नही लग सका। शुक्रवार की सुबह से ही पुलिस को शहर में अलग-अलग स्थानों पर लगा दिया गया। देहात के फोर्स को भी शहर में बुलाया गया। शुक्रवार को जुमा की नमाज के बाद कोई घटना न हो उसके लिए सांय तक पुलिस शहर में गस्त करती रही।
वही दोपहर बाद भाजपा नेताओं का गांधी पार्क स्थित गौशाला विधालय में एकत्रित करण हो गया। जहां पत्रकारों से वार्ता करते हुए भाजपा नेताओं ने कहा की पुलिस सपा, बसपा के एजेन्ट है जो उसकी मानसिकता बदली नही है। भाजपा के मीडिया प्रभारी डा0 अखिलेश शर्मा ने कहा कि पत्राकरों को बताया कि पुलिस शहर की सही है लेकिन एसएसपी डा0 मनोज कुमार, एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह दोनो बसपा सपा के एजेन्ट है जो कि अपनी पार्टी के लिए भाजपा को बदनाम करते हुए पार्टी को आने वाले चुनाव में हराने का प्रयास कर रहे है। पूर्व में एक विद्यालय के प्राचार्या के प्रकरण में बसपा के नेता के भतीजे का चैथ के प्रकरण से निकालने का काम किया था। वही भाजपा महानगर उपाध्यक्ष राधेश्याम यादव ने कहा कि पाटी्र के लोग अभद्रता नही करते है। पुलिस द्वारा उनके साथ अभद्रता की गयी क्यो कि पार्टी के नेताओं द्वारा विगत दिन रहाचलती लडकियों के साथ विशेष समुदायें के लडको द्वारा छेडा जा रहा था। उसका विरोध किया। जिसको लेकर उन लडकों में मारपीट हो गयी। मौके पर पहुचे थाना प्रभारी उत्तर लोकेश भाटी ने विशेष समुदायें के लडकों को बचाते हुए मामला अपने उपर लेकर भाजपा को बदनाम करने का काम किया है। येसे अधिकारी को थाने में किसी भी प्रकार से नही रहने दिया जायेगा।
भाजपा युवा मोर्चा के अघ्यक्ष पिक्की चल ने कहा कि सपा के लोग शहर में जुआ, सट्टे का काम पुलिस की सह पर खुलकर कर रहे है। रात्रि में वही लोग थानों को चलाते है इस लिये पुलिस विशेष समुदाये के लोगो को बचाकर उनको सट्टा -जुओं का उधोग को बड़ावा दे रही है।
इस मौके पर महेश पूरन, राकेश कुमार सिंह, दुष्यन्त तिवारी, देवेश भारद्धज युवा मोर्चा संयोजक, सुरजपाल बघेल पुष्पेन्द्र सिंह, लोकेश गुप्ता आनन्द अग्रवाल आदि सैकडों भाजपा नेता मौजूद थे।