Thursday, May 2, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नशा पीड़ितों को विधिक सेवाएॅ एव नशा उन्मूलन पर विचार गोष्ठी

नशा पीड़ितों को विधिक सेवाएॅ एव नशा उन्मूलन पर विचार गोष्ठी

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। जिला अस्पताल में आज राष्ट्रीय तम्बाकू दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जनपद ईकाई की सचिव द्वारा जिला अस्पताल में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें सीएमओ के साथ सीएमएस, मैनेजर अस्पताल के चिकित्सक आदि मौजूद रहे।
राष्ट्रीय तम्बाकू निषेद दिवस साथ ही राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के रूप में जिला अस्पताल में मनाया गया। जिसमें जिला विधिक सेवा समिति की सचिव सिविल जज अर्चना यादव सीएमओ डा0 एस के दीक्षित, सीएमएस डा0 आर0 के पाण्डे0 मैनेजर, डा0 अलोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विचार गोष्ठी के दौरान चिकित्सकों ने तम्बाकू से होने वाली बीमारियों की जानकारी दी गयी। वही तम्बाकू का प्रयोग निषेद बताया गया। इस का प्रयोग करने से लोगो की जान खतरे में पड जाती है। वही सचिव विधिक समिति अर्चना यादव ने लोगो से उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के बारे में जानकारी भी दी। राष्ट्रीय विधिक सेवचा द्वारा लागू योजनायों नालस तस्करी और वाणिज्यिक यौन शोषण पीडितों के लिए विधिक सेवाए योजना 2015 असंगठित क्षेत्र में श्रमिकों के लिए विधिक सेवाएॅ, नशा पीड़ितों को विधिक सेवाए एव नशा उन्मूलन के लिए विधिक सेवाएॅ 2015 आदिवासियों के अधिकारों का संरक्षण और प्रवर्तन आदि के बारे में जानकारी दी गयी।