Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपियों सहित चार लोगो को भेजा जेल

पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपियों सहित चार लोगो को भेजा जेल

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। अलग -अलग थाना पुलिस ने चार लोगो को गिरफ्तार करते हुए अभियोग दर्ज करने के बाद जेल भेजा गया। अभियुक्तों का पुलिस ने जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण भी कराया गया।
थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव नगला अजव में विगत 14 फरवरी को गांव की एक नावालिक लडकी के साथ गांव के ही 21 वर्षीय विजय पुत्र रामपाल, 20 वर्षीय योगेन्द्र पुत्र देव स्वरूप नामक युवको ने शौच करने के दौरान दबोच कर यौन उत्पीडन किया था। किशोरी के परिजनों ने थाने में दोनो लोगो के खिलाफ तहरीर दी। लडकी का जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया गया। पुलिस ने दोनो आरोपियों को आज गिरफ्तार करने के बाद अभियोग दर्ज करते हुए जेल भेजा गया। दूसरी घटना में थाना रसूलपुर पुलिस ने जनपद आगरा के सदरबाजार निवासी 21 वर्षीय दीपक पुत्र केशवसिंह, थाना छीपीटोला अलिया रोड निवासी 20 वर्षीय अंकित पुत्र विनोद कुमार के खिलाफ अभियोग दर्ज करने के बाद जेल भेजा गया।