Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पत्नी के न आने से नाराज पति ने विषाक्त का किया सेवन अचेत

पत्नी के न आने से नाराज पति ने विषाक्त का किया सेवन अचेत

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना टूण्डला के गांव जरौली में एक युवक ने पत्नी के मायके से न आने पर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे वह अचेत हो गया, जिसको परिजनों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। थाना टूण्डला क्षेत्र के गांव जरौली निवासी 22 वर्षीय नरेश पुत्र श्रीकिशन का विवाह तीन माह पूर्व टापा कला निवासी बृजलता के साथ हुआ था। शादी के कुछ दिनों बाद वह मायके चली गयी। दो दिन पूर्व नरेश अपनी पत्नी को बुलाने के लिए अपनी ससुराल टापा कला आया हुआ था। जहां पत्नी ने मायके से ससुराल जाने के लिए मना कर दिया। वह वापस अपने गांॅव चला गया। आज सुबह अचानक उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत खराब हो गयी। जिसको परिजनों द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उक्त जानकारी अचेत युवक की माॅ द्वारा अस्पताल में दी गयी।